Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

सीआरपीएफ के महानिदेशक समेत एनआइए, आइबी और रा के दो दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों ने कश्मीर में डाला डेरा

नई दिल्ली, सीआरपीएफ के महानिदेशक समेत एनआइए, आइबी और रा के दो दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों ने कश्मीर में डेरा डाल लिया है। यह अधिकारी हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा यह अधिकारी भविष्य मे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आतंकियों की भर्ती पर पूरी तरह लगाम लगाने की रणनीति भी बनाएंगे। इस रणनीति की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर को श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में समीक्षा करेंगे।

वहीं, सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे भी आज जम्मू के दौरे पर हैं। पुंछ-राजौरी सेक्टर में बढ़ते आतंकवाद विरोधी अभियानों के बीच सेना प्रमुख सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और सैनिकों और कमांडरों के साथ बातचीत करेंगे। सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा के साथ सुरक्षा ग्रिड और आंतरिक इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जानकारी देंगे।

दहशत में गैर-स्थानीय कामगार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला है। बिहार के एक रेहड़ी-पटरी वाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की शनिवार शाम को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कश्मीर में गैर-स्थानीय कामगारों पर सिलसिलेवार हमलों के बाद दहशत फैल गई है और कई अब यूपी, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के कामगार घाटी से लौटने लगे हैं।

अमित शाह की समीक्षा बैठक

दूसरी तरफ, सोमवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बढ़ी गतिविधियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में सुरक्षा के हालात की समीक्षा की है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ताजा घटनाओं पर चिंता जताते हुए अमित शाह का कहना था कि हताशा में आतंकी लोगों में दहशत फैलाने के लिए निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि सीमा पार बैठे आतंकियों के आका अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। सुरक्षा बलों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नई चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।

पहली बार कश्मीर में महिलाओं की जांच

आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद प्रशासन ने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी चूक से बचने के लिए श्रीनगर समेत सभी प्रमुख शहरों में महिला सीआरपीएफ कर्मियों को भी तैनात किया गया है। बीते 30 वर्षो में यह पहला अवसर है जब कश्मीर में किसी सार्वजनिक स्थल पर महिला सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं की जांच कर रही हैं।

 341 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!