Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष नरेश टिकैत

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ मार्च २०२१, बुधवार। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में  दिल्ली-एनसीआर के चारों बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर बॉर्डर) पर धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत जारी है। जिसमें किसान आंदोलन के मद्देनजर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। पंचायत में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर से भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुँचे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता भी आए हैं।

यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शामिल किसान नेता गौरव टिकैत के मुताबिक, उनके दादा और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के गांव सिसौली मुजफ्फरनगर स्थित गांव में हर माह होने वाली पंचायत इस बार बुधवार को यूपी गेट पर आयोजित की जा रही है। इसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 विदित रहे कि किसान नेता राकेश टिकैत पिछले शनिवार से पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने यूपी लौटते ही एलान किया है कि न केवल यूपी गेट पर पक्के निर्माण किए जाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जाएगा। राकेश टिकैत के इस बयान से गौतमबुद्धनगर के साथ-साथ गाजियाबाद जिला प्रशासन भी सकते में हैं और हालात पर नजर रखना शुरू कर दिया है। वहीं, तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहा धरना बुधवार को भी जारी है। वहीं, तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को निकली ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए उपद्रव के बाद से यूपी गेट पर बंद राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ की दिल्ली से आने वाली लेन रविवार देर रात खुल गई। इससे दिल्ली से गाजियाबाद आने वाले वाहन चालकों को राहत मिली। हालांकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की दिल्ली से आने वाली लेन यहां पर अब भी बंद है। वहीं, दिल्ली जाने वाली सभी लेनों पर प्रदर्शनकारियोंका कब्जा है। वाहन चालकों ने आने-जाने वाली सभी लेनों को खोलने की मांग की है।

यूपी गेट पर 28 नवंबर से प्रदर्शन चल रहा है। एक दिसंबर तक प्रदर्शनकारियों का फ्लाईओवर के नीचे कब्जा था। दो दिसंबर को फ्लाईओवर के ऊपर भी दिल्ली जाने वाली सभी लेनों पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया था। साथ ही हाईवे पर टेंट लगाकर मंच बना दिया था। दिल्ली से आने वाली सभी लेन खुली थीं। बीच-बीच में प्रदर्शन के दौरान कुछ घंटों के लिए आने वाली लेनों को भी बंद किया था, लेकिन उसे प्रशासन ने खुलवा दिया था।

26 जनवरी को प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर परेड के दौरान उपद्रव हुआ, तो दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से आने वाली सभी लेनों को भी बंद कर दिया। दो मार्च को राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ की गाजियाबाद आने वाली लेन पांच घंटे के लिए खुली। उस दौरान बताया गया था कि एंबुलेंस के लिए लेन खोली गई है, कार चालक भी गुजर रहे थे। अब रविवार देर रात 11 बजे दिल्ली पुलिस ने इस लेन को खोल दिया है।

 278 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!