Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटकों के लिए पूरी तरह खुला है मसूरी, लेकिन साथ लानी होगी कोविड-19 के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अप्रैल 2021, शनिवार, मसूरी। प्रशासन ने कहा है कि मसूरी पर्यटकों के लिए पूरी तरह खुला है, लेकिन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर वह कोविड-19 के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर ही आएं। इसके साथ ही प्रशासन ने पर्यटकों से कोविड गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए कहा है, जिससे उनको और दूसरों को परेशानी न हो।

शुक्रवार को उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय सभागार में बैठक की। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी में पर्यटकों के आने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन 72 घंटे के भीतर कराई गई कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है। उन्होंने सभी से शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने और अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की।

बैठक में उप जिलाधिकारी ने होटल संचालकों से कहा कि परिसर के साथ ही हर कमरे में सैनिटाइजर और मास्क रखें। होटल के कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। पुलिस को निर्देश दिया कि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराएं। टैक्सी एसोसिएशन से भी टैक्सी स्टैंड पर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट करने को कहा। उप जिलाधिकारी ने देश के सबसे ज्यादा संक्रमित 12 राज्यों से आने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा।

मसूरी में भी कोरोना संक्रमण फिर से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को शहर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ0 प्रदीप राणा ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में प्रतिदिन 250 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है।

बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश नारायण माथुर, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र कर्णवाल, पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक बिरेंद्र सिंह बिष्ट, ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी गोदियाल, एसएसआइ मनोहर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

 624 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!