Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री धामी ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी दिये निर्देश

[highlight]”कोविड से बचाव में टेस्टिंग तथा टीकाकरण दोनों ही बेहद जरूरी है” : मुख्यमंत्री[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सायं शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 से बचाव के लिये की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सभी जिलाधिकारियों से जनपदवार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जनपदों के अस्पतालों में ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड तथा बच्चों के लिये पृथक से ऑक्सीजन व आइसीयू बेडों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सभी जिलाधिकारी 31 जुलाई 2021 तक इससे सम्बन्धित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि जहाँ भी इसके लिये चिकित्सकों अथवा अपेक्षित धनराशि की जरूरत होगी उसकी व्यवस्था की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोविड से बचाव में टेस्टिंग तथा टीकाकरण दोनों ही बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। पिछले कुछ समय में कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई है, परंतु अभी भी पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जिला अस्पतालोंए सीएससी, पीएससी में पर्याप्त ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एमएच के हास्पिटलों मेंं कोविड से सम्बन्धित उपचार के लिये अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था तथा वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिये वे रक्षा मंत्री एवं गृह मंत्री से भी बात करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी जनपद के सभी अस्पतालों में की जाने वाली व्यवस्थाओं का आंकलन भी करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर एक ही अस्पताल पर दबाव न पड़े। उन्होंने इस सम्बन्ध में जन जागरूकता के प्रसार पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत पर्यटन से जूड़े लोगों, व्यवसायियों के लिये 200 करोड़ रूपये के पैकेज की व्यवस्था की गई है। जो सीधे उनके खातों में जमा की जायेगी।

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. सन्धु ने जिलाधिकारियों से कोविड-19 की थर्ड वेव की चुनौती का सामना करने के लिये तैयारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे हम प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद इन व्यवस्थाओं का कैसे बेहतर उपयोग हो सके, इस पर भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय कर समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान करने की भी अपेक्षा की।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी द्वारा कोविड-19 के बचाव के सम्बन्ध में राज्य स्तर पर की गई गई व्यवस्थाओं का प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर सभी जिलाधिकारियों द्वारा उनके स्तर पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ० रणजीत सिन्हा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 119 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!