Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

सांसद अजय भटट ने की कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं उसके रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यो की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2021, बुधवार, हल्द्वानी(सूचना)। सांसद अजय भटट ने बुधवार को कोविड-19 संक्रणम की वर्तमान परिस्थितयों के जनसामान्य में संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं संक्रमण की प्रारम्भिक रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यो की समीक्षा वर्चुवल मीटिंग के माध्यम से की। उन्होंने जिला प्रशासन, जप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ऑक्सीजन, दवाईयों के वितरण, कोविड केयर सेन्टरों में व्यवस्थाओं के अलावा वैक्सीनेशन,होम आइसोलेशन के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की।

सांसद अजय भटट ने निर्देश दिये कि मौजूदा दौर में कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए यु़द्ध स्तर पर सैम्पलिंग की जाए तथा विशेष शिविरों के माध्यम से वैक्सीनेशन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आशा वर्करों तथा बीएलओं के माध्यम से दवाईयों की किट आक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि उपलब्ध कराये जायें ताकि गाँव के लोगों की समय से देखभाल हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में सामान्य मरीजों के उपचार हेतु सभी व्यवस्थायें मजबूत होनी चाहिए ताकि सामान्य मरीजों को उपचार मे कोई समस्या न आये। उन्होंने कहा कि बाहरी मजदूरों को भी वैक्सीनेशन एवं सैम्पलिंग अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में निर्धारित दरों से अधिक धनराशि न ली जाए, इसकी विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के इस दौर में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्वास्थ्य महकमे के लोगों को आपसी समन्वय बनाते हुये टीम भावना से काम करते रहना हैै।

सांसद अजय भटट ने बताया कि भवाली सेनिटोरियम को कोविड केयर सेन्टर के रूप में विकसित करने तथा सेनिटोरियम की आधारभूत सुविधाओं के बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दो करोड की धनराशि जारी कर दी हैं। ऐसे में सेनिटोरियम यह अस्पताल पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ष्याल से कहा कि रामनगर क्षेत्र में आक्सीजन प्लांट तथा कोविड अस्पताल को सभी सुविधाओं से लैस करते हुये जल्द सक्रिय करायें, इसका लाभ रामनगर, काशीपुर, धूमाकोट, भिकियासैण व अन्य स्थान के लोगों को मिल सकेगा। उन्होंने इस बात पर प्रशन्नता व्यक्त की जनपद नैनीताल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा मरीजों के ईलाज के लिए बेहतर काम किया जा रहा है, दिनरात मेहनत कर सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रबन्धन ने जो कोरोना पाजेटिव लोगो का ईलाज व सेवा की है निसंदेश वह भी प्रशंसा के पात्र हैं।

सांसद अजय भटट ने ब्लैक फंगस के संक्रमण की रोकथाम व ईलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि जल्द ही फंगस के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की सम्भावना है। इसके लिए अभी से वार्ड, आईसीयू बैड आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने बताया कि फंगस से सम्बन्धित इंजेक्शन भी कम संख्या मे प्राप्त हो रहे हैं एक सप्ताह के भीतर जनपद को 500 इंजेक्शन की व्यवस्था हो जायेगी। जिसके लिए वह निरंतर अनुश्रवण कर रहे है। उन्होंने कहा कि कन्टोल रूम निरंतर संचालित रहें। सांसद निधि द्वारा 300 ऑक्सीजन सिलेन्डर स्वीकृत किये गये हैं। इसके अलावा ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी सांसद निधि से 1 करोड 6 लाख रूपये की धनराशि दी जा चुकी है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वह सांसद निधि से दी गई धनराशि के व्यवस्थाओं के लिए अपने स्तर से अनुश्रवण करें।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। सुशीला तिवारी के अलावा निजी अस्पतालों में काफी संख्या में बैड खाली हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्लान से 1 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि स्वास्थ्य विभाग को आवंटित कर दी गई है। इसके अलावा रामनगर मे 2 करोड़ रूपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलावा महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में भी ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू कर दिया गया है। सेनिटोरियम भवाली में 50 बैड का कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की दिशा मे कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में बढ़ते हुये संक्रमण को देखते हुये अब तक 11942 सैम्पल लिये गये हैं, जिसमें से 589 पाॅजेटिव पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 10 दिन पहले 40 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे थे, अब घटकर केवल 4 प्रतिशत रह गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र मे 10-10 ऑक्सीजन सिलेन्डर रखवा दिये गये हैं। जनपद के प्रत्येक ग्राम स्तर पर सघन कोविड जाँच अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों में आईवरमैक्टीन गोली तथा अन्य दवाईयों के पैकिटों का वितरण आँगनबाडी कार्यकत्री तथा बीएलओ के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों मे जिन व्यक्तियों में कोविड लक्षण पाये जा रहे हैं उन्हें शीघ्रता से दवाईया उपलब्ध कराई जा रही है। जनपद के प्रत्येक बीएचसी व पीएचसी में चिकित्सकों की निगरानी में 100-100 आइसोलेशन किट तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20-20 होम आइसोलेशन किट दी जा रहे हैं।

जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी ने बताया कि जनपद मे स्थिति नियंत्रण में है तथा पहले से परिस्थितियों मे काफी सुधार हुआ है। 1571 लोग होम आइसोलशन में हैं।

जानकारी देते हुये प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ० सी.पी. भैसोडा ने बताया कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के संक्रमित लोगो का इलाज करने के लिए 10 बैड का एक वार्ड अलग से बना दिया गया है तथा इस वार्ड में आईसीयू की व्यवस्था भी की गई है। वर्तमान में ब्लैक फंगस के तीन मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने ब्लैक फंगस के ट्रीटमैंट के लिए 500 इंजेेक्शन की तत्काल व्यवस्था करने की ओर सांसद का ध्यान आकर्षित किया।
जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने कहा कि प्रशासन द्वारा बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है लेकिन निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से लिये जा रहे अनावश्यक चार्जेज रोके जाने की जरूरत बताई।

वर्चुवल बैठक में विधायक नवीन दुम्का,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,एसएसपी प्रीति प्रर्यदर्शनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भगीरथी जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, प्रतीक जैन, गौरव चटवाल, विनोद कुमार, विवेक राय, विनोद शुक्ल, ऋचा सिह, कन्टोल रूम प्रभारी धनपत कुमार, प्रमुख चिकित्सधीक्षक महिला चिकित्सालय डॉ० ऊषा जंगपांगी, एसीएमओ डॉ० रश्मि पंत, प्रमुख चिकित्साधीक्षक एसटीएच डॉ० अरूण जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 151 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!