Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण की रोकथाम : जिलाधिकारी ने बाजार के समय व रात्रि कर्फ्यू के संशोधित आदेश जारी कर दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाए बिना अधिकतर प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बाजार के समय व रात्रि कर्फ्यू के संशोधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था बुधवार से ही लागू कर दी गई है और अब बाजार सिर्फ दोपहर दो बजे तक खुल रहे हैं, जबकि रात्रि कर्फ्यू रात सात बजे से लागू हो चुका है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव के आदेश के अनुसार, सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। इसके बाद रात्रि कर्फ्यू तक फल-सब्जी, डेयरी व गैस आपूर्ति के प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक खोले जा सकेंगे। हालांकि, पेट्रोल/डीजल पंप व दवा की दुकानों को रात्रि कर्फ्यू से छूट रहेगी। इनके वाहनों का भी पूरे समय संचालन किया जा सकेगा। इसके अलावा टिफिन सर्विस की होम डिलीवरी को भी रात्रि कर्फ्यू छूट दी गई है। आदेश में टिफिन सेवा का ही जिक्र है, लिहाजा कई रेस्तरां भी खुद को छूट के दायरे में मान रहे थे, मगर सात बजते ही पुलिस ने उन्हें बंद करा दिया।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, जो व्यक्ति बाहर से दून आ रहे हैं, उन्हें स्मार्ट सिटी कंपनी के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। साथ ही कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। जो भी व्यक्ति दून आएंगे, उन्हें एक सप्ताह सेल्फ क्वारंटाइन में रहना होगा। यदि इस बीच उनमें किसी तरह के लक्षण नजर आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को उसकी जानकारी देनी होगी।

देहरादून नगर निगम समेत क्लेमेनटाउन व कैंट बोर्ड क्षेत्र में शनिवार व रविवार को पूरे समय साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू का आदेश यथावत रखा गया है। इस दौरान उन्हीं प्रतिष्ठानों को छूट रहेगी, जिन्हें रात्रि कर्फ्यू में छूट दी गई है।

रात्रि व साप्ताहिक कर्फ्यू में इन्हें भी रहेगी छूट

  • हवाई जहाज, ट्रेन, बस से बाहर से आने वाले यात्रियों को छूट रहेगी।
  •  सार्वजनिक हित के निर्माण जारी रहेंगे, इनसे संबंधित श्रमिकों, ठेकेदार, कार्मिकों व वाहनों को भी छूट रहेगी।
  • औद्योगिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे और इनके कार्मिक भी संबंधित रूट पर आवाजाही कर सकेंगे। ऐसे कार्मिकों को आइकार्ड साथ रखना होगा।
  • मालवाहक वाहनों का आवागमन व माल की लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंध से बाहर रहेगी।
  • विवाह समारोह और संबंधित विवाह स्थल जैसे-वेडिंग प्वाइंट, होटल, सामुदायिक भवनों पर प्रतिबंध नहीं होगा और समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों व वाहनों को भी छूट रहेगी।

यह प्रतिष्ठान बंद और इन पर 50 फीसद क्षमता लागू

  • सार्वजनिक वाहन (बस, बिक्रम, ऑटो भी) 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ संचालित होंगे।
  • सिनेमाघर व रेस्तरां 50 फीसद क्षमता के साथ संचालित होंगे।
  • जिम/फिटनेस सेंटर, स्पा व स्वीमिंग पूल पूरी तरह बंद रहेंगे।
  • अग्रिम आदेश तक सभी शिक्षण संस्थान बेसिक, जूनियर, इंटरमीडिएट, बोर्डिंग, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आइटीआइ, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकेंगी।
  • सभी धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक व विवाह आयोजनों में व्यक्तियों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी।

 124 total views,  2 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!