Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश

  •  जलभराव के चलते कई रास्‍ते बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश एक बार फिर से शुरू हो चुकी है।

रात से ही राजधानी में बिजली कड़कने के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, बीत दिन भी हल्की से मध्यम बारिश पूरे दिन दर्ज हुई थी। मानसून के दोबारा से सक्रिय होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में फिलहाल अगले 24 घंटो के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल कई इलाकों में बारिश रुक गई है, लेकिन बारिश का यह दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।

वहीं यूपी, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में भी लगातार बारिश हो रही है। जानें सभी ताजा अपडेट।

भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।

जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब सहित देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भी लगातार बारिश हो रही है।

दिल्ली  के सफदरजंग में सुबह 5.30 तक दर्ज हुई 73.2 मिमी बारिश

ताजा रिपोर्ट के बात करें तो दिल्ली  के सफदरजंग में सुबह 2.30 से 5.30 बजे के दौरान 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बताया था कि अगस्त खत्म होते-होते दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। वहीं पहले ही बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए भी येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश का प्रभाव

रात से दिल्ली-एनसीआर में हो रही भारी बारिश के चलते प्रगति मैदान, जंगपुरा और लाजपत नगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इतना ही नहीं कई अंडरपास पूरी तरे से डूब गए हैं।

भारी बारिश के चलते मूलचंद अंडरपास के पास भी पानी भर गया है।

वहीं मिंटो ब्रिज पर पानी भरन के चलते बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड के कुमाऊं में आज भी होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

वहीं पहाड़ी इलाकों के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया था। यहां पर स्थित कई इलाकों में बीते दिन से बारिश हो रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कुमाऊं में आज भी बारिश जारी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

jagran

 113 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!