Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

वैक्सीन बनाने को लेकर क्वाड देशों के बीच सहमति के आसार, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता

खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता: पीएम मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये से वैश्विक व्यवस्था के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के सामने क्वाड देशों यानी भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया की रणनीति जमीन पर उतरती दिख रही है। शुक्रवार को इन देशों के प्रमुखों की पहली बैठक संपन्न हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वाड इस क्षेत्र में स्थिरता लाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। चीन को लेकर भारत का रवैया संयमित रहा जबकि जापान के पीएम योशिहिदे सुगा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ज्यादा मुखर रहे। वैसे बैठक का मसौदा चीन से अलग हटकर ज्यादा व्यापक रखा गया। खास तौर पर दुनिया के समक्ष कोरोना महामारी की चुनौती के मद्देनजर चारों देशों के बीच वैक्सीन निर्माण की क्षमता बढ़ाने को लेकर एक बड़ी सहमति बनती दिख रही है।

मोदी ने अपने संक्षिप्त लेकिन अहम संबोधन में कहा, ‘हम लोकतांत्रिक मूल्यों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी के लिए मुक्त, खुला और समान अवसर वाला बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर एक हैं। आज का हमारा एजेंडा वैक्सीन निर्माण, जलवायु परिवर्तन और नई तकनीकी है, जो क्वाड को दुनिया के लिए एक सकारात्मक शक्ति बनाता है।’ मोदी ने आगे कहा, ‘मैं इसे भारत के वसुधैव कुटुंबकम के विचार का ही विस्तार मानता हूं, जिसका सार है कि पूरी दुनिया ही एक परिवार है। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित, स्थिर और संपन्न बनाने के लिए पहले से भी ज्यादा करीबी तौर पर काम करेंगे। आज की यह बैठक बताती है कि क्वाड का समय आ गया है। यह पूरे क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा।’

क्वाड के प्रमुखों यानी पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरीसन और जापान के पीएम योशिहिदे सुगा के बीच शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे वर्चुअल प्लेटफार्म पर बैठक शुरू हुई। क्वाड की परिकल्पना 2004 में सुनामी के बाद सामने आई थी। इसको लेकर 2017 से इन चारों देशों ने ज्यादा गंभीरता से विमर्श शुरू किया है। 2019 में पहली बार चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई और अब शीर्ष नेताओं की पहली बैठक हुई है। अब निश्चित अंतराल पर यह बैठक आयोजित की जाएगी। क्वाड देशों के प्रमुखों की यह पहली बैठक है और इसे कई लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है। कई जानकार इसकी तुलना 1957 में पेरिस में हुई नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रिटी आर्गेनाइजेशन) की पहली बैठक से कर रहे हैं। नाटो की वह बैठक सोवियत रूस के बढ़ते वर्चस्व से उपजी चुनौतियों के मद्देजनर अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस की अगुआई में हुई थी। आगे चलकर नाटो आधुनिक युग का सबसे बड़ा सैन्य संगठन बनकर उभरा। गौरतलब है कि सितंबर, 2020 में अमेरिका के पूर्व उप विदेशी मंत्री स्टीफन बीगन ने कहा था कि क्वाड चार देशों का नाटो जैसा ही संगठन है।

वर्चुअल बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि क्वॉड के पहले समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के पीएम सुगा के साथ एक सफल चर्चा में शामिल हुआ। मैंने SAGAR-सिक्यॉरिटी और ग्रोथ के विजन के साथ एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारी साझा लड़ाई में सुरक्षित कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने के लिए के लिए क्वॉड का एक लैंडमार्क सहयोग आज से शुरू हुआ है। वैक्सीन उत्पादन के भारत की बेहतरीन क्षमता को जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया की मदद से बढ़ाकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की सहायता की जाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन, क्लाइमेट चेंज और उभरती हुई टेक्नॉलजी को लेकर चर्चा ने क्वॉड को को दुनिया की भलाई के लिए, शांति स्थिरता समृद्धि के सकारात्मक शक्ति बनाया है।

 100 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!