Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज : उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज पहाड़ी जिलों पर भारी पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक तीन जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। अब गुरुवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अुनसार देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी आदि जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा राज्य के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो हो सकती है।

बागेश्वर व पिथौरागढ़ की ऊंची में चोटियों पर बुधवार को हिमपात हुआ। जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि व बारिश हुई। समूचे कुमाऊं क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि परेशानी का सबब बनी हुई है। चौखुटिया क्षेत्र में बारिश से कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा। अपरान्ह में मौसम का मिजाज एकाएक बिगड़ गया। तेज गर्जना व मूसलधार बारिश से बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए। विकासखंड के चितैलीगाड़ समेत तमाम बरसाती गदेरे उफना गए। पेयजल योजनाएं व गूल ध्वस्त हो गईं। नैनीताल में तड़के तेज हवाओं व गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई तो झील में गिरने वाले नाले उफान पर आ गए। लोअर माल रोड में जलभराव हो गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार देर शाम को बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि चमोली जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व दोपहर के समय गोपेश्वर के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। दोपहर के समय दून के राजपुर रोड, जाखन, मालदेवता आदि इलाकों में हल्की बारिश हुई। जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। मसूरी में दोपहर के समय हल्की बारिश होने से ठंडक हो गई है।

 921 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!