Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मानसून सीजन के दृष्टिगत राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को किया अलर्ट – पूरे सप्ताह 24 घंटे खुले रहेंगे आपदा कंट्रोल रूम

  • दुरूस्त होंगे सूबे के आपदा परिचालन केंद्र : डॉ० धन सिंह
  • जिलों हेतु 1077 तथा राज्य में 1070 टोल फ्री नम्बर जारी।
  • 176 अर्ली वार्निंग वेदर स्टेशनों से मिलेगी मौसम की हर जानकारी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। मानसून सीजन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट कर दिया है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए विभाग को जवाबदेह एवं दुरूस्त बनाने के लिए विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिये हैं। उन्होंने आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को राज्य एवं जिलों के आपदा परिचालन केंद्रों को मुस्तैद रखने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का कार्यभार ग्रहण करते हुए विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने लगातार विभाग की समीक्षा बैठकें लेने के उपरांत आपदा संबंधि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। यहाँ जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र के साथ-साथ सभी 13 जिलों के आपदा परिचालन केंद्रों को सप्ताह भर 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा 13 जनपदों के लिए जारी टोल फ्री नम्बर 1077 तथा राज्य स्तर पर जारी 1070 तथा मोबाइल नम्बर 9557444486 को जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनमानस तक विभिन्न माध्यमों से प्रचारित करने को कहा है। विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कुल 15 कारकों को आपदा की श्रेणी में रखा गया है। जिसमें से 12 गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तथा 3 राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित की गई है। भारत सरकार द्वारा चिन्हित आपदाओं में चक्रवात, सूखा, भूकम्प, आग, त्वरित बाढ़, बादल फटना, हिमस्खलन, भू-स्खलन, कीट अक्रमण, ओलावृष्टि, सुनामी, शीत लहर/पाला, आकाशीय बिजली शामिल है। जबकि राज्य सरकार द्वारा आपदा की श्रेणी में आँधी-तूफान, मानव-वन्य जीव संघर्ष तथा वज्रपात को शामिल किया गया है।

विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आम जनमानस को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए होर्डिंग्स, हैंडबुक, पम्पलेट, कम्युनिटी रेडियों आदि विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाय। इसके साथ न्यायपंचायत स्तर पर युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, ग्राम प्रहरी, वन प्रहरी एवं पंचायत सदस्यों को बेसिक प्रशिक्षण देकर आपदा किट उपलब्ध कराये जाने को भी विभाग को निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित 176 अर्ली वार्निंग वेदर स्टेशनों को भी एक्टिव रखा जाय। ताकि समय रहते स्थानीय स्तर पर बचाव एवं सुरक्षा अभियान चला कर जान-माल की सुरक्षा की जा सके।

 90 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!