उत्तराखण्डताज़ा खबरें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दून पहुँचने पर महाराज ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दून पहुँचने पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह एवं पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के देहरादून पहुँचने पर शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह एवं पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगे शामिल होंगे।
इस बार पासिंग आउट परेड का आयोजन भी सादगी से किया जा रहा है।
इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा और गढ़वाल कमीशनर सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
147 total views, 1 views today