उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का सड़क मार्ग से जाते समय नरेन्द्र नगर में स्थानीय जनता ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। टिहरी में एक कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से जाते समय नरेन्द्र नगर में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नरेन्द्र नगर में बीर बाबा सोरियाल्या देवता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
117 total views, 1 views today
