Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत एवं मेयर डॉ० जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बैड के फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2021, बुधवार, हल्द्वानी (सूचना)। प्रदेश के शहरी विकास एवं जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत एवं मेयर डॉ० जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने बुधवार की सायं राजकीय मेडिकल कालेज परिसर मे डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बैड के फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीआरडीओ के कर्नल अत्रे ने फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत को दी। उन्होंने बताया कि इस 500 बैड के इस फैब्रीकेटेड कोविड चिकित्सालय में 125 वेंटिलेटर भी बनाये जायेंगे। प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने निर्देश देते हुये कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है इस फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय के संचालित होने से जनपद के ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊँ के कोविड मरीजों को लाभ मिलेगा, इसलिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी चिकित्सालय निर्माण एवं व्यवस्थाओं में प्राथमिकता से सहयोग करें तथा निरंतर आपसी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य एवं व्यवस्थायें शीघ्र सुनिश्चित करें।

प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने डीआरडीओ के अधिकारियों से चिकित्सालय निर्माण की विस्तृत जानकारी लेते हुये आगामी 25 मई 2021 तक चिकित्सालय को संचालित करने के निर्देश दिये जिस पर डीआरडीओ के अधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री को 25 मई तक चिकित्सालय का निर्माण पूर्ण कर संचालित करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय निर्माण मे लगे डीआरडीओ के अधिकारियों एव अन्य व्यवस्थाओं मे लगे सभी अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुये उनके त्वरित कार्य करने पर उनको बधाईयाँ भी दी। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को चिकित्सालय के चारों ओर सडक शीघ्र सडक निर्माण के साथ ही पेयजल विभाग को सुचारू पेयजल व्यवस्थायें कराने के निर्देश भी मौके पर दिये। उन्होंने प्राचार्य डॉ० भैसोड़ा को फ्रैब्रीकेटेड चिकित्सालय संचालन हेतु स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

[box type=”shadow” ][/box]

इससे पूर्व काबिना मंत्री बंशीधर भगत ने व महापौर ने छड़ायल में स्थित अग्रवाल ऑक्सीजन प्लान्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट स्वामी अतुल अग्रवाल से कहा कि वे प्लान्ट की पूर्ण क्षमता से कार्य करें तथा माँग अनुसार आक्सीजन की आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ऑक्सीजन सिलेन्डर व वितरित करने वाले वाहनों का पूर्ण रूप से सेनिटाइज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन को माँग के अनुसार दें तथा कालाबाजारी पर रोक लगायें।

निरीक्षण दौरान पूर्व दर्जा मत्री तरूण बंसल, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ० सीपी भैसोड़ा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, लो.नि.वि., जलसंस्थान सहित डीआरडीओ के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

 81 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!