Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मजदूर की हुई मौत, 2 लोग घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, कानपुर। कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति पटरी पर लाने के लिए विभिन्न प्लांट में 24 घंटे काम हो रहा है। इसी के तहत कानपुर के पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है, जबकि प्लांट में काम शुरू कराने का प्रयास हो रहा है। फैक्ट्री मालिक की ओर से इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।

कानपुर के दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में पनकी ऑक्सीजन प्लांट में सी-13 प्लांट से आक्सीजन फुटकर व अस्पतालों को सप्लाई की जाती है। कोरोना संकट के चलते अभी प्लांट 24 घंटे चल रहा है। शुक्रवार सुबह चार बजे मर्दनपुर निवासी मजदूर मुराद अली सिलिंडर रिफिल कर रहा था, उसी दौरान अचानक एक सिलिंडर फट गया। हादसे में शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो जाने से मुराद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद किदवई नगर स्थित रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में आक्सीजन मैनजमेंट का काम देखने वाले रमईपुर निवासी हरिओम गौतम समेत एक अन्य मजदूर घायल हो गया।

दोनों घायलों को रॉयल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल ले जाया जहां हालत नाजुक होने से हरिओम को आईसीयू में भर्ती किया गया, जबकि गम्भीर चोट न होने से दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाबत प्लांट मालिक ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात नायाब तहसीलदार ने प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी। हादसे केे घंटों बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस प्लांट में जांच कर रही है।

एसीपी गोविंद नगर सर्किल ने बताया कि पनकी गैस प्लांट में किदवई नगर के एक अस्पताल का गैस सिलेंडर भरवाने के लिए कोई आया था। उसका एक सिलेंडर संभवत: कमजोर था जिसमें विस्फोट हुआ। इसमें यहां के एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई है। एक उपचार कराकर घर चला गया है और दूसरा अस्पताल में है।

एम्बुलेंस चालक राम लखन ने बताया कि कंट्रोल रूम में सुबह पांच बजे सूचना मिली कि उनकी आक्सीजन प्लांट में मजदूर घायल हैं। जब मौके पर पहु़ंची तो वहां शव मिला। नायब तहसीलदार और डीपीआरओ ने एम्बुलेंस को जबरन रोक लिया है।

 462 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!