शासन ने आईपीएस अभिनव कुमार को बनाया मुख्यमंत्री का अपर प्रमुख सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार की तैनाती हो गई है। शासन ने आइपीएस अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री का अपर प्रमुख सचिव बनाया है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी अब धीरे-धीरे अपनी टीम का विस्तार कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सबसे पहले अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा। अब वह एडीजी अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दे दी है।
बता दें एडीजी अभिनव कुमार की तैनाती की चर्चा बुधवार से ही चल रही थी, जब वह सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य शुरू करते समय उनके साथ नजर आए थे। गुरुवार को उनकी तैनाती की पत्रावली चलनी शुरू हो गई। आज शासन ने आइपीएस अभिनव कुमार को मुख्यमंत्री का अपर प्रमुख सचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया।
202 total views, 1 views today