Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कुश्ती चैंपियन बबीता फोगाट भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में भाग लेने पहुँचीं हरिद्वार

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में भारत की कुश्ती चैंपियन बबीता फोगाट भाग लेने हरिद्वार पहुंचीं।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में इसका स्वागत कर रहे हैं। आज हरिद्वार से यह यात्रा रुड़की, मंगलौर, झबरेड़ा, लक्सर हरिद्वार, ग्रामीण आदि विधानसभा इलाकों में भ्रमण कर रही है।

18 दिसंबर को हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के पंतदीप मैदान से जेपी नड्डा ने की थी यात्रा की शुरुआत

विदित रहे कि इस यात्रा का शुभारंभ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 दिसंबर को हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के पंतदीप मैदान से किया था। इसके बाद उन्होंने अपना रोड शो भी निकाला, जो हरिद्वार शिव मूर्ति तक हुआ। इस दौरान जेपी नड्डा ने नारा दिया था कि अबकी बार 60 के पार एक बार फिर भाजपा सरकार।

भाजपा चुनाव की तैयारी के लिए राज्य की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए इस यात्रा को निकाल रही है। पहली यात्रा गढ़वाल मंडल के लिए 18 दिसंबर को हरिद्वार से शुरू की गई थी, जबकि दूसरी यात्रा कुमाऊं मंडल के लिए 19 दिसंबर से शुरू हुई थी। यात्रा चार या छह जनवरी को खटीमा में समाप्त होगी। इस बीच में भाजपा के तमाम बड़े नेता, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी अलग-अलग जगहों पर कई रैलियां आयोजित की जाएंगी।

 169 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!