टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनायें

टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और अविस्मरणीय जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समस्त देशवासियों को आप सभी पर गर्व है। : मुख्यमंत्री धामी
आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता से देश के साथ ही उत्तराखंड को भी टीम पर गर्व है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है।
आखिरकार 41 साल के मेडल का सूखा खत्म हुआ और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलिंपिक में पदक हासिल किया। भारतीय टीम की इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जर्मन टीम को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है और इतिहास रचा है। टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और अविस्मरणीय जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समस्त देशवासियों को आप सभी पर गर्व है।
122 total views, 1 views today