Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार की बढ़ाई चिंता, देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिलों में 10 मई की सुबह छ: बजे तक रहेगा पूर्ण कर्फ्यू

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिलों में अब 10 मई की सुबह छ: बजे तक पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। पहले वहां के नगर निकायों में छह मई सुबह छह बजे कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की बुधवार को मंत्रियों के साथ हुई अनौपचारिक बैठक में यह फैसला लिया गया। अन्य जिलों के संबंध में निर्णय के लिए डीएम को अधिकृत किया गया। यह भी तय हुआ कि कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जाएगा। देर शाम को पौड़ी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के नगर निकायों, कस्बों व ग्रामीण बाजारों में भी पूर्ण कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए। बताया गया कि अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिलों में गुरुवार को इस बारे में फैसला लिया जाएगा।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार देर शाम को देहरादून में मौजूद कैबिनेट मंत्रियों बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल व डा .हरक सिंह रावत के साथ अनौपचारिक बैठक की। बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर चिंता जताई गई। कहा गया कि कोरोना कर्फ्यू के बाद भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। इस मौके पर लाकडाउन को लेकर भी चर्चा हुई, मगर फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण कर्फ्यू लगाने और कोविड की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को सख्ती बरतने पर जोर दिया गया। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए।

सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्ण कर्फ्यू के दौरान सब्जी व दूध की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी, जबकि परचून की दुकानों को एक दिन छोड़कर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी समय सीमा भी दोपहर 12 बजे तक ही रहेगी। अलबत्ता, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप पूरे दिन खुलेंगे। सरकारी दफ्तर 50 फीसद उपस्थिति के साथ खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिलों में कर्फ्यू समेत अन्य सख्त कदम उठाने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया है कि वे अपने विवेक से निर्णय लें।

 106 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!