जागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेता सुभाष पांडेय प्रत्याशी मोहन सिंह महरा के साथ कर रहे हैं ताबड़तोड़ जनसभायें

जनसभाओं में उमड़ रहा है जनसैलाव
आकाश वाटिका, 8 फरवरी 2022, मंगलवार, धौलादेवी। जागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेता सुभाष पांडेय के नेतृत्व में मोहन सिंह महरा के पक्ष में समर्थकों का जनसैलाव उमड़ रहा है।
धौलादेवी विकासखंड के ग्राम सभा ध्याडी, बसोली, मकडाऊ, चमतोला, पपोली, बिरखोला, तलेट व भैसाड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा के साथ जाकर भाजपा नेता सुभाष पांडेय एवं अन्य भाजपा नेताओं द्वारा जनसंम्पर्क एवं प्रचार प्रसार किया गया तथा विभिन्न गाँवों में हुई बैठकों में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।
भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने बताया कि जागेश्वर के लोगों ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है और कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वे अपनी जीत से आश्वस्त हैं और उनके अनुसार यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।
435 total views, 1 views today