उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास की शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 नवंबर 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने भी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनायें दी और लोगों से पैतृक गाँव में पहुंचकर पर्व मनाने की अपील की। शुक्रवार को सभी सरकारी विभागों व दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आयें।
108 total views, 1 views today