Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- ‘दीदी की सरकार बदल दीजिए, घुसपैठियों को चुन चुन कर निकलेंगे बाहर’

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार। पश्चिम बंगाल विधानसभा के मद्देनजर पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप मुझे बताइये की क्या बंगाल में हो रही घुसपैठ सही है ? वो घुसपैठिये आपके रोजगार ले रहे हैं, उनकी वजह से आपको ढंग से चावल नहीं मिल रहा है। दीदी की सरकार बदल दीजिए, इन घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ममता दीदी के गुंडे आपको परेशान नहीं करेंगे।  बेखौफ होकर मतदान कीजिए। दीदी के गुंडों से डरने से जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने हर मतदान केंद्र में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई हैं।

इससे पहले शाह ने कहा कि  दीदी को डर है कि अगर स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये आपके घर पहुंच गया तो मोदी जी लोकप्रिय हो जाएंगे। मैं आपसे कहने आया हूं कि 2 मई को दीदी को हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी। आप लोगों को गंभीर बीमारी आने पर कोलकाता जाना पड़ता है। हमने तय किया है कि जंगलमहल में हम नया एम्स बनाकर, आदिवासी और कुर्मी भाइयों को स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं देंगे। पार्टी ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है, हर किसान के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि पुरुलिया ज़िले में आपको पीने का पानी घर में नल से मिलता है क्या? ममता दीदी आप लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाती हैं। एक बार दीदी को यहां से निकाल दो, 10,000 करोड़ रुपये के खर्चे से शुद्ध पानी की व्यवस्था भाजपा की सरकार करेगी।  यहां पहले वामपंथियों ने उद्योग स्थापित नहीं होने दिए, उसके बाद दीदी ने यहां से उद्योगों को भगाने का काम किया। टीएमसी हो या वामपंथी, ये रोजगार नहीं दे सकते। रोजगार चाहिए, तो यहां एनडीए की सरकार बनाइए। हमने 250 बीपीओ के जरिये यहां के आदिवासी और कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि 5 साल में हर घर में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी। हमने सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं के लिए 33% नौकरियां आरक्षित करने का फैसला किया है। हम हर ब्लॉक में एक एकलव्य मॉडल स्कूल भी बनाएंगे। राज्य में सभी महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त होगा। पीएम मोदी चाहते हैं कि चुनाव आपकी बेहतरी और विकास के लिए हो। ममता दीदी अपने भतीजे को अगला सीएम बनाने के लिए चुनाव चाहती हैं। तय कर लीजिए आप अपने लिए क्या चाहते हैं?

 94 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!