Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर बोला हमला, भाजपा की नीतियों और परियोजनाओं की दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, बांदा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा तो अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने पहले व दूसरे चरण में सपा बसपा का सूपड़ा साफ होने की बात कही, तो अखिलेश यादव को चेताया कि हम किसी से डरते नहीं हैं। उन्होंने बुंदेलखंड में पानी का संकट दूर करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को गिनाया और डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना किए जाने की बात कही।

बांदा के तिंदवारी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के उद्बोधन से की। उनहोंने बाबा बामदेव की धरती को नमन किया और मां रानी दुर्गावती के साहस को याद किया। उन्होंने चालीस साल से गायब मां योगिनी की मूर्ति वापस लाए जाने पर प्रणाम किया। कहा, पहले और दूसरे चरण में जाकर आया हूं, इसमें सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। पहले और दूसरे चरण में नींव पड़ चुकी और तीसरे और चौथे चरण में बुंदेलखंड को भाजपा की जीत की इमारत खड़ी करनी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी ने सारे बाहुबलियों का सफाया करने का काम किया है। कुछ दिन पहले अखिलेश बाबू पूछ रहे थे, कि योगी जी ने किया क्या है। मैं तो कहता हूं जिसके पीला चश्मा होता है उसको सब पीला ही पीला दिखाई देता है। जाकर किसी मां-बहन से पूछिए कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ी है, यहां की माताएं बहनें बताएंगी कि उनकी सुरक्षा बढ़ी है कि नहीं। सपा-बसपा के शासन में जो माफिया थे, वह अब नहीं हैं। योगी जी ने माफियाओं का सफाया किया है। लूट में 62, हत्या में 31 फीसद और दुष्कर्म में 50 फीसद अपराध कम हुआ। दस साल तक केंद्र में सपा-बसपा के समर्थन से सरकार चली।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दस साल तक आलिया मालिया जमालिया घुसकर आते थे और हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे और वो उफ नहीं करते थे। भाजपा की सरकार आई और सर्जिकल स्ट्राइक किया। आतंकवाद को सपा, बसपा और कांग्रेस समाप्त कर सकती है क्या, इसे केवल भाजपा ही समाप्त कर सकती है। कहा, हमारा कश्मीर हमेशा भारत के साथ जुड़ा रहे, इसके लिए धारा 370 हटाने का काम किया तो अखिलेश बाबू आकर खड़े हो गए, कहने लगे कि खून की नदिया बह जाएंगे। अखिलेश बाबू किसे डराते हो, हम डरने वाले नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटा दिया तो क्या एक कंकड़ तक नहीं चला। उन्होंने कहा कि साइकिल की सरकार लाए तो उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों को सप्लाई करने का काम शुरू हो जाएगा। आतंकवाद पर भारतीय जनता पार्टी जीरो टोलरेंस की नीति के आधार पर चलती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू आपके राज में अकाल के कारण दो हजार किसान भूख से मर गए थे और आपकों कोई दर्द नहीं हुआ था। अब बुंदेलखंड में अनेक जल परियोजनाओं का काम हो रहा है। महोबा में अर्जुन सहायक बांध, रतौली बांध समेत चार परियोजनाएं प्रधानमंत्री जी ने शुरू की हैं। 44 हजार करोड़ की लागत से केन-बेतवा लिंक से 62 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा और नौ लाख हेक्टेअर की सिंचाई होगी। मोदी जी जिसका शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी करते हैं। केन बेता लिंक पूरा होने के बाद पीढि़यों तक जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनरल विपिन रावत इंडस्ट्रियल डिफेंस कॉरीडोर बनाने की योजना लेकर आए हैं, यहां से जो मिसाइल बनेगी और गोला बनेगा और पाकिस्तान पर जाकर गिरेगा। कांग्रेस कहती रही हम गरीबी हटाएंगे, समाजवादी पार्टी कहती रही हम समाजवादी हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया।

 130 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!