Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। सड़क हादसे में सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे हल्द्वानी के चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल 5वें की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी व प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले। कुंवरपुर चौराहा स्थित सरोवर एंड स्वीट रेस्टोरेंट के पास आम के पेड़ से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टरों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय अहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। कमलेश पांडेय को गंभीर हालत में एसटीएच रेफर कर दिया।

पुलिस ने देर रात हादसे की खबर चित्रेश गुप्ता के स्वजनों को दी। इस पर पूरा परिवार एसटीएच उमड़ पड़ा। बेटे का शव देख मां चरणजीत गुप्ता बेसुध हो गईं। स्वजनों ने उन्हें किसी तरह से संभाला। उन्हें जब भी होश आता वह चित्रेश का नाम लेकर फिर बेहोश हो जातीं। इस बीच एसटीएच इमरजेंसी में मौजूद सभी लोगों की आंख नम हो गई।

स्वजनों के अनुसार चित्रेश जब घर से निकल रहा था तो उन्होंने चुनाव का हवाला देकर उसे रोका था। लेकिन दोस्तों का हवाला देकर वह बाहर आ गया। मां को बताया कि बस आधे घंटे में ही लौटा आऊंगा। लेकिन घर पहुंची तो उसकी मौत की खबर।

चित्रेश गुप्ता नैनीताल डीएसबी कालेज से बीकाम की पढ़ाई कर रहा था। स्वजनों के अनुसार पढ़ाई में बेहतर होने के साथ उसकी योजना सीए की तैयारी करने की थी।

कार्तिक डोभाल हल्द्वानी में ही साइबर कैफे संचालित करता था। सोमवार को मतदान के कारण कैफे बंद होने के कारण उसने दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना ली। लेकिन तेज रफ्तार ने दोस्तों के साथ उसकी भी जान ले ली।

स्वजनों के अनुसार अक्षय पढ़ाई के साथ ही पिता के रेस्टोरेंट के काम में भी हाथ बंटाता था। उसकी भी योजना आगे चलकर रेस्टोरेंट संचालित करने की थी। इसके लिए पूरे परिवार ने उसके लिए नया रेस्टोरेंट खोलने की योजना भी बना ली थी। लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार के सपने को बिखेर दिया।

 122 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!