Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में दो दिन हुई मूसलधार बारिश के कारण पहाड़ में दुश्वारियां बरकरार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी 150 के करीब ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। हालांकि, चारधाम मार्ग पर यातायात सुचारू है। मैदान में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून और नैनीताल में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश से भूस्खलन के कारण सड़कों, कृषि भूमि और पेड़-पौधों को खासा नुकसान पहुंचा है। गढ़वाल के पौड़ी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कई जगह भूस्खलन हुआ है, जबकि, नदी-नालों के उफान के कारण भी भू-कटाव हुआ है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के पास आल वेदर रोड पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे सड़क के किनारे बनी सुरक्षा दीवार का 30 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पास स्थित खेतों में पानी भरने के कारण भू-धंसाव होने की भी सूचना है।

उधर, कुमाऊं में भी भारी बारिश से सीमांत क्षेत्रों में सड़कों और ग्रामीणों के आवासों को नुकसान पहुंचा है। बागेश्वर के किसरौली गांव में अतिवृष्टि से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट तहसील के कर्मी, सरन, बघर गांव में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। इससे पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों के घरों में लगातार मलबा घुस रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश का क्रम कुछ धीमा रहेगा। देहरादून और नैनीताल में गरज के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है। अन्य इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

 88 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!