Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना, जारी किए गए टोल फ्री नंबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादूनमौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के दो जिलों में भारी हो सकती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ने की ही सूचना है। वहीं देहरादून में सुबह से बादल छाए हुए हैं और ऋषिकेश में बीती देर रात तक मूसलधार बारिश के बाद सुबह वर्षा थमी। यहां बादल छाए हैं। मसूरी में भी पूरी रात बारिश हुई। चमोली में रात्रि बारिश होने के बाद सुबह मौसम साफ रहा। बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी यातायात के लिए  सुचारू है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन हल्की वर्षा का क्रम बना रह सकता है। शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में राज्य स्तरीय आपदा सूचना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है

मानसून सीजन में भारी वर्षा से वन क्षेत्रों में आने वाली आपदा को लेकर वन मुख्यालय सतर्क हो गया है। इसके तहत देहरादून के राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में राज्य स्तरीय आपदा सूचना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही 24 घंटे सूचना के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि वन क्षेत्रों के करीब स्थित रिहायशी क्षेत्रों में पेड़ गिरने या भूमि धंसने जैसी स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचित करें। कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 180018041141, लैंडलाइन 01352744558 और वाट्सएप नंबर 9389337488, 7668304788 पर सूचित किया जा सकता है।

आपदा प्रबंधन विभाग कर रहा है एक साफ्टवेयर और मोबाइल एप विकसित

आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए अब उच्च तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग एक साफ्टवेयर और मोबाइल एप विकसित कर रहा है।

गुरुवार को सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र में उच्च तकनीक आधारित माडल का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बताया गया कि आपदा के समय प्रभावितों को देर से मदद मिलती है। उच्च तकनीक की मदद से इस समय को कम किया जा सकता है। इसके तहत जीपीएस और जीआइएस की मदद से आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द अधिक मदद पहुंचाई जा सकती है। कहीं भूस्खलन व बाढ़ आती है तो इसकी जानकारी भी सिस्टम पर प्रदर्शित होगी। साथ ही मोबाइल एप का भी सहारा लिया जाएगा।

इस दौरान वाडिया भू-विज्ञान संस्थान, दूरसंचार विभाग और एनआइसी के अधिकारियों ने अपने सुझाव दिया। बैठक में सचिव आपदा डॉ० रंजीत सिन्हा, अपर सचिव डॉ० आनंद श्रीवास्तव, अपर कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सोनकर व अधिशासी निदेशक डॉ० पीयूष रौतेला उपस्थित थे।

 72 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!