Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

राष्ट्रपति का कानपुर आगमन : लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान को बनाया जा रहा रेफरल हास्पिटल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जून 2021, बुधवार, कानपुर। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों में स्वास्थ्य महकमा भी जुटा है। सेवन एयरफोर्स अस्पताल को सेफ हास्पिटल बनाया गया है। सर्किट हाउस में जहां राष्ट्रपति ठहरेंगे, वहां भी सेफ हाउस होगा। यहांं 24 घंटे विशेषज्ञ डाक्टर मुस्तैद रहेंगे। आपात स्थिति के लिए लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान को रेफरल हास्पिटल बनाया गया है।

सीएमओ डॉ० नैपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ-साथ राज्यपाल भी शहर में रहेंगे। राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन आएंगे। इसलिए स्टेशन के लिए अलग नोडल अफसर बनाया गया है। स्टेशन से वह सर्किट हाउस आएंगे, उनकी फ्लीट में तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस रहेंगी। एयरोड्रम में भी सेफ हाउस बनाया गया है। वहां की व्यवस्था देखने के लिए नोडल अफसर तैनात रहेंगे। इसके अलावा राज्यपाल की व्यवस्थ देखने के लिए नोडल अफसर बनाए गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के आगमन को देखते हुए 40 विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी जगह-जगह लगाई गई है। उसमें फिजीशियन, जनरल सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं एनस्थेटिक्स रहेंगे। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ लगाया जाएगा। इन सभी की बुधवार को आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।

 109 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!