जागेश्वर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार सुभाष पान्डेय का बढ़ता कारवाँ….

हर वर्ग का मिल रहा स्नेह एवं समर्थन
देश में मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी, उत्तराखंड में धामी और जागेश्वर में सुभाष है ज़रूरी !
विधानसभा चुनाव-2022 : जागेश्वर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार सुभाष पाण्डेय के जनहित के कार्यों एवं क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए, जागेश्वर की प्रबुद्ध जनता उन्हें अपना विधायक देखना चाहती है।
आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून/भनोली। देवभूमि उत्तराखंड में जागेश्वर धाम की इस पावन धरा पर सुभाष पाण्डेय एक ऐसा नाम है, जो यहाँ के जन-जन की जुबान पर घर कर गया है। समाज सेवा के इस चिर-परिचित व्यक्तित्व को आज जागेश्वर की जनता अपने विधायक के रूप में देखना चाहती है।
छात्र राजनीति से उभरे सुभाष पाण्डेय को जनसेवा की एक ऐसी ललक लगी कि फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने आप को रात-दिन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
वर्ष 2017 के विधानसभा विधानसभा चुनाओं में युवा भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंजवाल को करारी टक्कर दी और मात्रा चंद वोटों की कमी के कारण जीत के करीब रहे। उनकी क्षमता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा संगठन ने उन्हें प्रदेश कार्यकारणी में स्थान देकर सम्मान दिया। इसके बाद तो युवा नेता सुभाष ने जनसम्पर्क अभियान को और अधिक बढ़ा दिया और रात-दिन जनहित के कार्यों को करने लगे।

भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंम्पर्क किया व स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनके हाल चाल जानकर जनता को अपनी लोकप्रिय सरकार की जनहित/विकास/कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लगातार दे रहे हैं। साथ में अपने मंडल के पदाधिकारीगण व स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से हमेशा ही संपर्क बनाते रहे।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधानसभा चुनाव – 2022 में जागेश्वर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार सुभाष पाण्डेय के जनहित के कार्यों एवं क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए, जागेश्वर की प्रबुद्ध जनता उन्हें (सुभाष पान्डेय) को अपना विधायक देखना चाहती है।
जागेश्वर की अब एक ही आश,
सिर्फ सुभाष, सिर्फ सुभाष।
1,126 total views, 1 views today