उत्तराखण्डताज़ा खबरें
नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से०नि०) गुरमीत सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

- पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर केबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया।
नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी श्रीमती नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी उपस्थित थे।
107 total views, 1 views today
