Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

“गंगा दशहरा” – माँ गंगा का धरती पर अवतरण का दिवस

“ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः”

माँ गंगा मंत्र : ‘ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, देहरादून। माँ गंगा को समर्पित एवं पावन पर्व है, गंगा दशहरा। माँ गंगा का इस धरा पर अवतरण का दिवस, “गंगा दशहरा” हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस वर्ष 9 जून 2022, गुरुवार को यह पर्व मनाया जा रहा है। इस बार इस समय हस्त नक्षत्र और व्यतिपात योग बन रहा है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन पवित्र माँ गंगा का अवतरण इस धरा पर हुआ था। स्कन्द पुराण में लिखा हुआ है कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी संवत्सरमुखी मानी गई है, इसमें स्नान और दान करने का विशेष महत्त्व होता है। इस पवन पर्व पर किसी भी नदी पर जाकर अर्घ्य एवं तिलोदक तर्पण अवश्य करें।

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगीरथ ऋषि ने अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की थी और उसके बाद अपने अथक प्रयासों के बल पर माँ गंगा को धरती पर लाने में सफल हुए, लेकिन माँ गंगा का वेग इतना अधिक था कि अगर वह सीधे धरती पर आतीं तो धरती में परलय की स्थिति बन जाती और वह पाताल में ही चली जातीं। भक्तों द्वारा अथक पूजा व प्रार्थना करने पर भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में भर लिया और उसके बाद माँ गंगा कैलाश से होते हुए धरती पर पहुँची और भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया।

इस वर्ष गंगा दशहरा की तिथि दशमी, गुरुवार 9 जून 2022 को सुबह 08:23 बजे से शुक्रवार 10 जून 2022 को सुबह 07:27 बजे तक रहेगी। इस समय के बीच कभी भी पापों के हरण एवं पुण्य प्राप्ति हेतु गंगा स्नान। अगर कोई नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगा जल मिला कर गंगा स्नान कर पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

आमतौर पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में गंगा नदी में स्नान की परम्परा है, लेकिन यदि किसी कारण से गंगा में स्नान करना सम्भव न हो सकें तो उस स्थिति में किसी भी नदी या आस-पास मौजूद जलाशय में स्नान कर सकते हैं, यहाँ तक घर पर भी स्नान किया जा सकता है। स्नान के दौरान ‘ऊँ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नमः’ का जाप करें।
“ऊँ नम: शिवायै नारायण्यै दशहरायै गंगायै नम:” मंत्र के बाद “ऊँ नमो भगवते ऎं ह्रीं श्रीं हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे माँ पावय पावय स्वाहा” मंत्र का जाप पाँच पुष्प अर्पित करते हुए करना चाहिए। इसके साथ ही भगीरथ भगवान शिव की तपस्या व गंगा के उत्पत्ति स्थल का भी स्मरण करना चाहिए। माँ गंगा की पूजा में सभी वस्तुएँ दस प्रकार की होनी चाहिए।

इस दिन सुबह स्नान, दान तथा पूजन के उपरांत गंगा दशहरा से सम्बंधित निम्नलिखित कथा सुनी जाती है:
प्राचीनकाल में अयोध्या के महाराजा ‘सगर’ थे। महाराजा सगर के साठ हजार पुत्र थ। एक बार महाराज सगर ने अश्वमेघ यज्ञ किया और उस यज्ञ की रक्षा का भार उनके पौत्र अंशुमान ने संभाला। इंद्र ने सगर के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े का अपहरण कर लिया। यह यज्ञ के लिए विघ्न था। इस वजह से अंशुमान ने सगर की साठ हज़ार प्रजा लेकर अश्व को खोजना शुरू कर दिया। सारा भूमंडल खोज लिया पर अश्व नहीं मिला। तत्पश्चात अश्व को पाताल लोक में खोजने के लिए पृथ्वी को खोदा गया और खुदाई पर उन्होंने देखा कि साक्षात्‌ भगवान ‘महर्षि कपिल’ के रूप में तपस्या कर रहे हैं एवं उन्हीं के पास महाराज सगर का अश्व घास चर रहा है। प्रजा उन्हें देखकर ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगी, जिससे महर्षि कपिल की समाधि टूट गई। ज्यों ही महर्षि ने अपने आग्नेय नेत्र खोले, त्यों ही सारी प्रजा भस्म हो गई। इन मृत लोगों के उद्धार के लिए ही महाराज दिलीप के पुत्र भगीरथ ने कठोर तप किया था। भगीरथ के तप से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उनसे वर माँगने को कहा तो भगीरथ ने ‘गंगा’ की पृथ्वी पर अवतरण का वर माँग लिया। इस पर ब्रह्मा ने कहा, ‘राजन ! तुम गंगा का पृथ्वी पर अवतरण तो चाहते हो, परंतु क्या तुमने पृथ्वी से पूछा है कि वह माँ गंगा के भार तथा वेग को संभाल पाएगी या नहीं ? मेरा विचार है कि गंगा के वेग को संभालने की शक्ति केवल भगवान शंकर में है। इसलिए उचित यह होगा कि गंगा का भार एवं वेग संभालने के लिए भगवान शिव से अनुमति प्राप्त कर ली जाए। महाराज भगीरथ ने ऐसा ही किया।
उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने गंगा की धारा को अपने कमंडल से छोड़ा और तब भगवान शिव ने गंगा की धारा को अपनी जटाओं में समेटकर जटायें बाँध लीं जिसके कारण गंगा को जटाओं से बाहर नहीं निकल पायी।
अब महाराज भगीरथ की चिन्ता और अधिक बढ़ गई और उन्होंने एक बार फिर भगवान शिव की आराधना में घोर तपस्या आरम्भ कर दी। तब कहीं भगवान शिव ने गंगा की एक धारा को मुक्त कर दिया। इस प्रकार शिवजी की जटाओं से छूट कर पवित्र गंगा हिमालय की घाटियों में कल-कल निनाद करके मैदान की ओर मुड़ी। इस प्रकार भगीरथ ने पृथ्वी पर गंगा का अवतरण किया जिससे सभी का उद्धार हुआ।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन ही गंगा का अतवार पृथ्वी पर हुआ था अर्थात इसी दिन गंगा नदी का धरती पर जन्म हुआ था।

गंगा दशहरा पर हजारों भक्त इलाहाबाद, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, पटना और गंगासागर आदि पवित्र स्थलों में आस्था की पावन डुबकी लगाते हैं। दशाश्वमेध घाट वाराणसी और हर की पौड़ी, हरिद्वार में की जाने वाली गंगा माँ की आरती विश्व प्रसिद्ध है।

उत्तराखंड में “गंगा दशहरा” का अपना लोक-सांस्कृतिक महत्त्व है

देवभूमि उत्तराखंड में प्रत्येक त्यौहार को एक अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। उत्तराखंड में “गंगा दशहरा” का अपना लोक-सांस्कृतिक महत्त्व है। इसदिन लोग प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करते हैं। घरों के भीतर और देहली को गोबर और लाल मिट्टी से लीपा जाता है और फिर ऐपण दिए जाते हैं। घर के मन्दिर में, दरवाजों और खिड़कियों पर दशहरा-द्वारपत्र (दशौर) चिपकाए जाते हैं। प्राचीन परंपरा के अनुसार पुरोहित लोगों के द्वारा स्वयं अपने हाथ से निर्मित रंग बिरंगी चित्रकारी युक्त द्वारपत्र यजमानों को दिए जाते थे। ऐसी मान्यता है की द्वार पत्र लगाने से बिजली गिरने का, बज्रपात आदि का भय नहीं होता। अधिकांशतः द्वार पत्र वृत्ताकार आकृति के होते हैं जिसके मध्य में गणेश जी, गंगा माता, हनुमानजी या शंकरजी की आकृति बनी होती है। बाहर की ओर चारों तरफ वृत्ताकार शैली में संस्कृत में निम्नलिखित मंत्र लिखा होता है:

“अगस्त्यश्च पुलस्त्यश्च वैशम्पायन एव च ।
र्जैमिनिश्च सुमन्तुश्च पञ्चैते वज्रवारका: ।।
मुनेःकल्याणमित्रस्य जैमिनेश्चाऽनुकीर्तनात् ।
विद्युदग्नि भयं नास्ति लिखितं गृहमण्डले ।।
यत्रानुपायी भगवान् दद्यात्ते हरिरीश्वरः।
भङ्गो भवति वज्रस्य तत्र शूलस्य का कथा ।।”

जिसके अनुसार अगस्त्य, पुलस्त्य, वैश्भ्पायन, जैमिनी और सुमंत ये पंचमुनि वज्र से रक्षा करने वाले मुनि हैं। इस वृत्त के चारों ओर अनेक कमल-दल भी अंकित किये जाते है, जो धन–धान्य और समृद्धि के द्योतक माने जाते हैं।

हर हर गंगे ! माँ गंगा को शत शत नमन् !

गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्। त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम् ॥

‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें।

 373 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!