Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भानियावाला से ऋषिकेश तक की सड़क को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू

  • उत्तराखंड के भानियावाला से ऋषिकेश तक अब नहीं लगेगा जाम, एनएचएआई बनाएगा फोरलेन सड़क

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। भानियावाला से ऋषिकेश तक की सड़क को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसका प्रारंभिक सर्वे शुरू कर दिया है। भानियावाला से जौलीग्रांट चौक तक एलिवेटेड हाईवे बनेगा। रानीपोखरी और ऋषिकेश के बीच हाथियों के लिए दो अंडर पास भी बनाए जाएंगे। सात मोड को भी सीधा करने की योजना है। इस योजना के धरातल पर उतरने के बाद ऋषिकेश से भानियावाला तक सफर काफी सुगम हो जाएगा, समय की भी बचत होगी।

देहरादून-हरिद्वार हाईवे फोरलेन हो चुका है। देहरादून से ऋषिकेश जाने के लिए भानियवाला तक काफी सुगम हो गया है, लेकिन भानियावाला से ऋषिकेश तक करीब 22 किमी सड़क टू लेन है। यह सड़क पीडब्लयूडी के पास है, लेकिन अब इसे एनएचएआई को हैंडओवर करने की तैयारी है।

एनएचएआई इस सड़क को फोरलेन में तब्दील करेगा। हाईवे की चौड़ाई 12 से बढ़ाकर 25 मीटर हो जाएगी। इसके साथ ही भानियावाला से जौलीग्रांट तक आबादी क्षेत्र है। यहाँ चौड़ीकरण की जद बड़ी संख्या में भवन आ रहे हैं। भवनों को बचाने के लिए यहाँ तीन किलोमीटर का एलिवेडट फ्लाइओवर बनाने की तैयारी है।

रानीपोखरी-ऋषिकेश के बीच दो अंडर पास

रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच सड़क राजाजी पार्क क्षेत्र से होकर गुजरती है। यहां हाथियों के परंपरागत रास्ते (कॉरिडोर) हैं। सड़क के कारण यहाँ हाथियों का रास्ता बाधित हो रहा है। पिछले कुछ सालों में हाथी यहाँ कई लोगों को मौत के घाट पर भी उतार चुका है। ऐसे में एनएचएआई यहाँ दो स्थानों पर एलिवेटेड फ्लाइओवर के साथ अंडर पास बनाएगा, ताकि जंगली जानवर आसानी से आवाजाही कर सके।

सात मोड़ को सीधा करने की तैयारी

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी ने सात मोड़ को सीधा करने की योजना बनाई थी। उसमें काफी पेड़ कट रहे हैं, लेकिन हम भी सात मोड़ को काफी हद सीधा करेंगे, लेकिन इसमें पेड़ों को बचाने की पूरी कोशिश होगी। सात मोड़ सीधा करना जरूरी है। यहाँ वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी रहती है। यहाँ पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

 405 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!