Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के चक्कर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद ही फंसे

गाजियाबाद शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो से शनिवार रात कार के चारों पहिये चोरी होने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसा। उनके ट्वीट पर लोगों ने पक्ष व विपक्ष में जमकर प्रतिक्रिया दी। ज्यादातर लोगों ने उन्हें ही कठघरे में खड़ा कर दिया। 

अखिलेश ने कार के पहिये चोरी होने की खबर को किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने पहिये चोरी की प्रकाशित खबर को सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा 2.0 के राज में। इसे नौ घंटे में 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और दो हजार से ज्यादा ने रिट्वीट किया। करीब दो हजार लोगों ने पक्ष-विपक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गाजियाबाद पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

गाजियाबाद पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

“आपके राज में तो गाड़ी का ढांचा भी नहीं बचता था”

निशांत नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि आपके राज में तो गाड़ी का ढांचा भी नहीं बचता था। वीके सिंह नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि आपकी छत्र छाया में पला बढ़ा मेरठ का चोर कबाड़ी बाजार बंद हो गया है। वरना टायर ही नहीं गाड़ी भी अब तक मेरठ के चोर बाजार में कट चुकी होती।

विपक्ष को नहीं मिल रहा मुद्दा

डा. सीमा नामक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव पर तंज कसा गया है। लिखा गया है कि बताओ भला कैसे दिन आ गए हैं योगीराज में कि विपक्षियों को गाड़ी के टायर चोरी होने पर ट्वीट करना पड़ रहा है। कोई बड़ा मुद्दा ही नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कई अन्य भी लोगों ने ट्वीट कर अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुई अपराध की घटनाओं की याद दिलाई।

यह है पूरा मामला

साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन- दो में अनुज नागर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात में उन्होंने घर के आगे कार खड़ी की थी। रात में चोरों ने उसके चारों टायर चोरी कर लिए। कार को ईंटों के सहारे खड़ी करके फरार हो गए।

 91 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!