उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें
देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, देहरादून। देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। उक्त बस में डोईवाला में स्तिथ लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्ते में आग लग गयी। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं।आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस में इंजन से धुआँ निकलते ही बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियाँ बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
187 total views, 1 views today