Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एसडीएम कार्यालय, काशीपुर में धरने पर बैठे किसान

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अक्टूबर 2022, काशीपुर। पराली जलाने पर रोक के विरोध में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपना आक्रोश दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की तीन सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती तो फिर किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू की अगुवाई में किसान एसडीएम कार्यालय पर जमा हुए। यहां पर किसानों ने एसडीएम अभय प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष जीतू ने कहा कि कुछ दिन पहले डीएम की ओर से धान की पुराल को जलाने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान करने का आदेश जारी किया गया है जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसान धान के अवशेष पराली नहीं जलाता है तो गेहूं बोने के लिए जमीन तैयार नहीं हो सकती। किसानों के पास ऐसे साधन भी नहीं है जिससे धान की पुराल को जमीन में दबाया जा सके।

किसानों की मांग है कि सरकार किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा दे या फिर पराली से संबंधित मशीनरी पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी दे जिससे पुराल नष्ट की जा सके। वहीं गेहूं बोने के लिए बीज व बड़े ट्रैक्टर 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाए। किसान नेता जीतू नेे कहा कि जब तक मशीनरी का प्रबंध सरकार की ओर से नहीं होता तब तक किसानों को पराली जलाने की अनुमति पूर्व की तरह दी जाए। इस मौके पर दर्शन सिंह दियोल, मनप्रीत सिंह, अभिवेल सिंह बेदी, राज कुमार, राम सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकार सिंह फौजी आदि थे। संवाद

 108 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!