Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने नैनीताल व उधमसिंह नगर के शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षकों के विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों की समीक्षा की

05 से कम बच्चों वाले विद्यालयों का 31 मार्च से पहले समायोजन करने का निर्देश दिया।

नैनीताल में लगभग 55 स्कूल 05 से कम छात्र संख्या के हैं।

जल्दी ही 1500 सहायक अध्यापक की भर्ती पूरी हो जायेगी : शिक्षा मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, 2023, बुधवार, हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में नैनीताल व उधमसिंह नगर के शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षकों के विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कहीं शिक्षकों की संख्या अधिक है तथा कही विद्यालय शिक्षक विहीन चल रहे हैं। उन्होंने कहा इस समस्या का शीघ्र समाधान करना होगा, जिससे हमारे बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी न हो।

विद्यालय के समायोजन के विषय मे मंत्री ने कहा कि 31 मार्च से पहले 05 से कम बच्चों वाले विद्यालयों का समायोजन किया जाए। इसके लिए अभिभावकों से अनापत्ति ली जाए जिससे शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। बच्चों की संख्या अधिक होने से आपसी प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी मिलेगा। इसके लिए पहाड़ में 01 किलोमीटर व तराई में 03 किलोमीटर का मानक समायोजन के लिए रखा जाए। नैनीताल में लगभग 55 स्कूल 05 से कम छात्र संख्या के हैं। इसके लिए बच्चों के लिए स्कूल बस की सुविधा भी दी जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड ओखलकांडा, बेतालघाट, किच्छा, गदरपुर में शिक्षकों की अत्यधिक कमी है, वही जसपुर विकास खण्ड में अतिरिक्त शिक्षक है। उन्होंने शिक्षा विभाग को समायोजन के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विकासखण्डों में अतिरिक्त शिक्षक है उनकी सूची बनाकर दी जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का दायित्व है कि दूरस्थ व सुगम क्षेत्रों में एक समान रवैया अपनाकर समायोजन किया जाए।

शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि जल्दी ही 1500 सहायक अध्यापक की भर्ती पूरी हो जायेगी, जिन्हें प्राथमिकता के तौर पर शिक्षक विहीन विद्यालय में शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए।

इस अवसर पर मेयर डॉ० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, अपर निदेशक लीलाधर व्यास, जिला शिक्षाधिकारी गोपाल भारद्वाज, डॉ० अनिल कपूर डब्बू, खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, सुषमा गौरव, अंशुल बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

 100 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!