Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अयोध्या में रामनवमी मेले पर छाये कोरोना संकट के बादल, सादगी में मनाया जायेगा रामलला का जन्मोत्सव

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, अयोध्या। अयोध्या में कोरोना संक्रमण के कारण रामनवमी मेले पर ग्रहण लग गया है। राम जन्मोत्सव तो 21 अप्रैल को है, लेकिन इसकी रौनक वासंतिक नवरात्र की शुरुआत से ही बयां होने लगती थी। कोरोना संकट के बादल निरंतर सघन होने के साथ इस बार यहां का परिदृश्य अलग है। रामलला के हक में चिर प्रतीक्षित फैसला आने और राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण शुरू होने के बीच यह राम जन्मोत्सव व्यापक स्तर पर मनाए जाने की तैयारी थी पर कोरोना इन तैयारियों पर पानी फिर गया। कहां अति भव्य राम जन्मोत्सव मनाए जाने की तैयारी थी और अब अपने घर से ही भगवान को प्रणाम करना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने भी संतों से अपील की है कि वह भक्तों के अयोध्या आने से रोकें। यह संकट उत्सव की व्यापकता नापने की बजाय मानव जीवन को बचाने का है और हमें किसी भी कीमत पर कोरोना को संक्रमित नहीं होने देना है।

विदित रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 अगस्त 2020 को श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद इस बार राम नवमी पर कोरोना संक्रमण के कारण भव्य आयोजन नहीं होगा। अयोध्या में इस बार न तो रामनवमी का मेला ही लगेगा और न ही भव्य आयोजन होगा। यहां के सभी संतों ने देश भर के सभी लोगों से की अपील की है कि इस रामनवमी पर अयोध्या ना आए और अपने घरों में रहकर करें अपने भगवान की पूजा करें।

अयोध्या में संत समाज ने राम भक्तों से अपील की है कि वह लोग इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या न आएं और अपने घरों में पूजा अर्चना करें। मणिराम छावनी के महंत कमल नयन दास ने बताया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति प्रदेश में बहुत तेजी से डरावनी होती जा रही है। ऐसे में अयोध्या के संतों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह करते हुए सभी लोगों से की अपील की है कि इस बार रामनवमी पर अयोध्या ना आए, अपने घरों में रहकर करें भगवान का जन्म दिवस मनाएं। राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी गाइडलाइन का पालन करें

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार हम अयोध्या के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नही होने देंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ज्यादा श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर नहीं रह सकते हैं। इस बार राम नवमी के दौरान अयोध्या में बाहर से आने वालों के प्रवेश पर रोक लगेगी। अगर जरूरत पड़ी तो जिले की सीमाएं भी सील हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जो लोग बाहर से आएंगे उनका कोविड टेस्ट होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही जिले में प्रवेश मिलेगा। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि राम नवमी पर मेला नहीं लगेगा क्योंकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भीड़ नहीं इकट्ठी करनी है। ऐसे में साधु संत मंदिरों में रामलला का जन्मदिवस मनाएं। बीते वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण राम नवमी मेला नहीं लगा था।

 63 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!