Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने से चालक ने पहाड़ी से वाहन टकराकर रोका बड़ा हादसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, हल्द्वानी। हैड़ाखान से प्रसूता और उसके पति को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्‍द्वानी आ रही एंबुलेंस का ब्रेक फेल हो गया। ऐसे में एंबुलेंस में सवार लोगों की जान बचाने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में चालक, गर्भवती महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। क्रेन की मदद से आगे की तरफ से पिचक गए एंबुलेंस को तोड़कर पायलट को बाहर निकाला गया।

हैड़ाखान निवासी महिला को लेबर पेन होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी के लिए 108 एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। मंगलवार की सुबह काठगोदाम से करीब दो किलोमीटर ऊपर एंबुलेंस वाहन पहुंचा था। तड़के 6:07 पर पायलट कमल नयाल को पता चला कि एम्बुलेंस का ब्रेक फेल हो गया है।

पहाड़ी से नीचे की तरफ एंबुलेंस वाहन ने गति पकड़ना शुरू कर दिया। जिसे रोकने का कोई उपाय चालक को समझ में नहीं आया। ऐसे में मौत को सामने देख चालक ने सूझबूझ के साथ काम लिया और पहाड़ी की तरफ गाड़ी को साइड करते हुए टक्कर मार दी। जिससे एक झटके के साथ वाहन रुक गया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद गर्भवती महिला को झटके के चलते चोट आई।

वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर के झटके से महिला के पति की जांघ में चोट आई है। जबकि एंबुलेंस चालक कमल नयाल सीट व स्टेरिंग के बीच में फस गया। जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। एंबुलेंस वाहन में मौजूद फार्मेसिस्ट पंकज बिष्ट व गर्भवती महिला की सास को भी हल्की चोट आई है। पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन ने गर्भवती महिला को समय पर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया गया।

108 एंबुलेंस प्रभारी लोकेश जोशी ने बताया कि क्रेन की मदद से आगे की तरफ से पिचक गए एंबुलेंस को तोड़कर पायलट को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है। 108 एंबुलेंस प्रभारी लोकेश ने बताया कि पहाड़ी से नीचे की तरफ आते समय ब्रेक फेल होने के चलते दुर्घटना हुई है। अचानक से किन परिस्थितियों में ब्रेक फेल हुआ है, इस मामले की जांच की जा रही है।

 771 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!