Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर दंगाइयों के बाद अब नशा-कारोबारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, लखनऊउत्तर प्रदेश में लम्बे समय से पटरी से उतरी कानून-व्यवस्था को क्रमवार सुधारने में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके निशाने पर अब नशे का कारोबार करने वाले हैं। अवैध संपत्ति एकत्र करने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों दंगाइयों पर भी शिकंजा कसा था। अब उनका लक्ष्य नशे का कारोबार करने वाले लोग हैं। इनके खिलाफ भी एक्शन प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में दंगाइयों के बाद अब नशे के सौदागरों पर सरकार का चाबुक चल रहा है। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की भी संपत्ति जब्त होगी। दंगाइयों की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदेश के शराब माफिया के पोस्टर लगेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यह सभी सभी राष्ट्रीय अपराधी हैं, इन्हें हर हाल में दंडित होना चाहिए। प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के कारण बड़ी जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हैं।

प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन ड्रग माफिया की कार्रवाई में अब तक 785 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ प्रदेश भर के 342 हुक्का बारऔर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इसमें पुलिस ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ को जब्त भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अब ड्रग माफिया पर काफी सख्त हो गए हैं। इनका साफ कहना है कि प्रदेश में सभी जगह पर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो। प्रदेश भर में इस मामले को सिर्फ एक क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बल्कि राष्ट्रीय अपराध की तरह देखा जायेगा। हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में लाने वाले सभी लोग राष्ट्र के प्रति अपराधी हैं। इन सभी के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज हों।  

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!