Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

रतनूचक्क इलाके में देखा गया ड्रोन, तलाशी अभियान जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2021, सोमवार, जम्मू।  रतनूचक्क इलाके में बीती देर रात को सेना की ब्रिगेड हैडक्वार्टर पर ड्रोन उड़ता देखा गया है। इस घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात 23.50 से लेकर 00.15 बजे के बीच सेना ने हवा में रंग-बिरंगी रोशनी से लैस ड्रोन को उड़ते देखा। करीब 50 से 75 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे इस ड्रोन के उपरांत क्षेत्र में सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान छेड़ दिया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं। इसी बीच सूत्रों का कहना है कि एक नहीं दो ड्रोन देखे गए हैं।

जिस समय सेना के जवानों ने ब्रिगेड हैडक्वार्टर के ऊपर से ड्रोन को मंडराते देखा तो उन्होंने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग कर दी। कुछ ही समय के उपरांत ड्रोन वहां से गायब हो गया। इसी बीच आज रतनूचक्क जिसे कालूचक्क के नाम से भी जाना जाता है, में सुबह से ही तलाशी अभियान जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक बढ़ा दिया गया है।

यह जग जाहिर है कि पाकिस्तान कश्मीर में किसी भी तरह से शांति स्थापित नहीं होने देना चाहता है। यही वजह है कि पाकिस्तान ने भले ही सीमा संघर्ष विराम का ऐलान पिछले तीन महीनों से अधिक समय से कर रखा है लेकिन ड्रोन की मदद से जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्रों में नशों की खेप और हथियार पहुंचाकर पाकिस्तान, भारत की पीठ पर छूरा घोंपने के काम को अंजाम दे रहा है।

गौरतलब है कि रविवार तड़के पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट में दो बम के धमाके किए थे। हालांकि इन धमाकों से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। वायु सेना के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हुए थे।

एयरपोर्ट पर ड्रोन की मदद से बम विस्फोट की घटना देश में अपनी तरह की पहली आतंकी घटना है। इस हमले के उपरांत सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई हैं। देश की तमाम जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

 127 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!