Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गढ़वाल व कुमाऊँ रेजीमेंट की मदद ली जा सकती है” : डॉ० हरक सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तेज होती दूसरी लहर ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने स्वीकारा कि राज्य में हालात बहुत खराब हो चले हैं। यदि अभी नहीं संभले तो बाद में दिक्कत और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर गढ़वाल व कुमाऊं रेजीमेंट की मदद ली जा सकती है। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रावत ने शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ा है तो ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूते नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति को संभालने के लिए पूरे प्रयास कर रही है, लेकिन यह भी सही है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कई गुना इजाफा हुआ है। यह वक्त आंकड़ों के फेर में पड़ने का नहीं, बल्कि पूरी एकजुटता के साथ महामारी से लडऩे का है।

उन्होंने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरते हैं तो ऐसे में सेना की मदद ली जा सकती है। इस बारे में वह मुख्यमंत्री और राज्यपाल से चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं रेजीमेंट के मुख्यालय उत्तराखंड में हैं। ऐसे में कोविड संबंधी कार्यों को गति देने के लिए स्वास्थ्य व पुलिस-प्रशासन को सहयोग के मद्देनजर इन दोनों रेजीमेंट का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित सेना के कोविड अस्पताल का सहयोग लिया जा रहा है। इसके लिए कुछ समय पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमति दी थी।

 85 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!