उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलायी शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान ही है जो हमें एक स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारे अधिकार देते हैं, वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमें अपने दायित्वों की भी याद दिलाते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
458 total views, 1 views today