Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने किया स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा का सफर

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून(जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी से तहसील चौक तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा का सफर किया।

इस दौरान जिलाधिकारी जनमानस से रूबरू हुए तथा बस सेवा में और अधिक सुधार एवं बेहतर व्यवस्थायें बनाए जाने के लिए जनमानस से सुझाव भी प्राप्त किए तथा बस सेवा के प्रति लोगों के विचार भी जाने।

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बस में सफर के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बस में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट भुगतान के लिए मैन्यूवल व्यवस्था के साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था बनाने, अनाउंसमेंट सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने साथ में चल रहे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को बस में बेहतर फर्स्टएड की व्यवस्था के साथ-साथ मास्क भी रखें ताकि यदि किसी सवारी के पास मास्क न हो तो उसे मास्क दिया जाए। उन्होंने कहा कि बस में सफर के दौरान कोविड बिहेवियर का पालन सुनिश्चित करवाया जायें।

उन्होंने स्मार्ट सिटी की बसों पर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का स्क्रीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने बस में महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने के लिए भी निर्देश दिए।

इस सफर के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्वंय एवं साथ में चल रहे स्टाॅफ का टिकट क्रय किया। उन्होंने बस में सीटें भर जाने के कारण अपनी सीट सवारियों के लिए छोड़ते हुए खड़े होकर सफर किया।

इस दौरान उन्होंने बस में सफर कर रहे यात्रियों, महिला यात्रियों से बस सेवा के प्रति उनके अनुभव प्राप्त किए तथा सेवा को और अधिक बेहतर बनाए जाने के लिए उनसे सुझाव भी माँगे।

बस में सफर कर रहे यात्रियों द्वारा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा को बेहतर बताया तथा जनपद में अन्य रूट पर भी बस सेवायें प्रांरभ करने का सुझाव दिया।

उन्होंने आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी की ओर से लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात नियंत्रण/सुरक्षा हेतु लगाए गए स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे भी देखे, जिनका नियंत्रण आईटी पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से हो रहा है।

उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बसों को डबल डेकर के रूप में उतारने तथा आवागमन में यात्रियों को और अधिक सुगम यातायात दिए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने आईएसबीटी में अत्यधिक वाहनों के यातायात के दबाव के दृष्टिगत यातायात सिग्नल को और अधिक सुदृढ़ करने को कहा ताकि आवागमन करने वाले पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के वित्त नियंत्रक अभिषेक आनंद, एजीएम जे.एस. चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 176 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!