उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जिलाधिकारी ने परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अगस्त, 2021, शुक्रवार, देहारदून (जि.सू.का.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व परेड मैदान में कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने आज परेड मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को परेड मैदान पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए 14 अगस्त से पूर्व ने सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान की जाने वाले विभिन्न व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
130 total views, 1 views today