Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत DM डॉ० आर राजेश कुमार एवं DIG/SSP जन्मेजय खंडूरी ने किया पल्टन बाजार का निरिक्षण

कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता संबंधी स्टीकर “ मास्क नहीं तो सामान नहीं”, “ग्राहक अपने हाथों को सैनिटाइज करें” एवं “ग्राहक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेें” आदि जागरूकता स्लोगन वाले स्टीकर दुकानों पर चस्पा किये गए

“मास्क नहीं तो सामान नहीं”, “ग्राहक अपने हाथों को सैनिटाइज करें” एवं “ग्राहक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेें”

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2022, गुरूवार, देहरादून। जनपद में कोविड संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को दृष्टिगत रखते हुए बाजारों में मास्क की अनिवार्यता एवं सामाजिक दूरी के नियमों के परिपालन के संबंध मेें जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी द्वारा संयुक्त रूप से घंटाघर से पल्टन बाजार, मोती बाजार, डिस्पेंसरी रोड, सब्जी मंडी, हनुमान चौक, का औचक निरीक्षण कर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान किए गए तथा मास्क भी वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं पहना था तथा दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था, जिनका चालान करते हुए सख्त हिदायत दी कि इसकी पुनर्रावृत्ति होने पर निर्धारित प्राविधानों के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को बाजारों में नियमित अभियान चलाते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाया जाएं तथा जो लोग बार-बार चेतावनी के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान प्रिंटिंग प्रेस में किसी भी व्यक्ति का मास्क न होने पर संबंधित दुकानदार का चालान किया गया तथा उसके यहाँ स्थापित कम्प्यूटर सिस्टम एवं प्रिन्टर से “नो मास्क नो एन्ट्री” का स्लोगन प्रिन्ट करवाकर संबंधित की दुकान पर चस्पा किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा सब्जी विक्रेता, रेस्टोरेन्ट, कपड़े की दुकानों, दवाई की दुकानों पर निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों एवं ग्राहकों के मास्क न होने पर मौके पर ही नकद चालान किए गए तथा मास्क भी वितरित किए इस दौरान कुल 167 लोगों के चालान किए गए। इस दौरान छोटे बच्चों के मास्क न होने पर उन्हें मास्क वितरित किए गए तथा कोविड संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन एवं व्यापार मण्डल के संयुक्त पहल पर बनाये गए। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता संबंधी स्टीकर “मास्क नहीं तो सामान नहीं”, “ग्राहक अपने हाथों को सैनिटाइज करें” एवं “ग्राहक सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेें” आदि जागरूकता स्लोगन वाले स्टीकर दुकानों पर चस्पा किये गए तथा बाजारों में घूम रहे लोगों को कोविड व्यवहार अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी जनमानस से अनुरोध किया कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं जिसको दृष्टिगत रखते हुए कोविड व्यवहार अपनाया जाना बेहद आवश्यक है ताकि हम अपना, अपने परिजनों एवं आस पड़ोस में रहने वालों को कोविड के खतरे से बचा सके। इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कोविड व्यवहार का पालन करने के साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गम्भीरता से अनुपालन करते हुए अपने जनपद, राज्य एवं देश में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने में अपना योगदान दें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित जिलाप्रशासन एवं पुलिस के कार्मिक मौजूद रहे।

 361 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!