Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री से संवाद करते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया : जनपद मैदानी एवं पर्वतीय श्रेणी में है इसलिए यहाँ पर चलाये जा रहे हैं दो तरह से प्रबन्धन कार्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 10 राज्यों के 46 जनपदों के जिलाधिकारियों से संवाद/वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सम्बन्धित राज्यों के मुख्यमंत्री भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। प्रधानमंत्री ने सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को कहा कि कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अगर आपको लगता है कि जिले में आप कुछ ऐसा कर सकते हैं कि उससे स्थिति में सुधार आएगा तो आप कीजिये मेरी पूरी छूट आपको है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर पृथकवास की स्थिति में उपचार सम्बन्धी दिशा-निर्देशों को स्थानीय बोली-भाषा में उपलब्ध कराने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनपदों में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाते हुए संक्रमित व्यक्तियों को उपचार हेतु पृथक करें ताकि संक्रमण की चैन तोड़ते हुए अन्य व्यक्तियों को संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-बिहेवियर नए तरीकों को अपनाकर कोरोना को हराना है। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले की अलग-अलग स्थिति है कोरोना की जंग में जिलाधिकारी ही फील्ड कमांडर हैं हमारी जिम्मेदारी है कि हर व्यक्ति की जान बचाई जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस दूसरी लहर से हमें एक-एक जीवन बचाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड के साथ-साथ मानसून से होने वाली घटनाओं पर भी ध्यान देना है और कोरोना की स्थिति को भी सुधारना है, इसके लिए अनेक चुनौतियां सामने आयेंगी, जिनसे हमें बेहतर प्रबन्धन से निपटना होगा।

हमारा हौसला ‘ना भूतो ना भविष्यति’ वाला होना चाहिए : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा हौसला ‘ना भूतो ना भविष्यति’ वाला होना चाहिए। इन अनुभवों का हमें आगे भी चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन की बर्बादी पूरी तरीके से रोकी जा सकती है, इसके लिए एक वायल से 10 के स्थान पर 11 व्यक्तियों का टीकाकरण करने का प्रयास किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा चुनौती बड़ी है लेकिन हौसला उससे भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान कई अधिकारी अपने दायित्वों के सफल निर्वहन में ड्यूटी पर तैनात हैं तथा विगत माहों से अपने घर नहीं जा पाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि संक्रमण निवारण में आपका जिला जीतेगा तो हमारा देश भी जीतेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दवा, ऑक्सीजन, आदि अन्य सामग्री की कालाबाजारी करने वालो पर सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपदों में बनाए गए कोविड चिकित्सालयों खाली बैड, ऑक्सीजन बैड, वेंटिलेटर, आईसीयू, कहाँ खाली हैं, इसका पूर्ण विवरण की जानकारी जनमानस तक सही-सही पहुँचाई जाए। अन्त में उन्होंने कहा कि होम आयशोलेशन के दौरान संक्रमित व्यक्ति को आप द्वारा दवा आदि पहुँचाने पर उसका आत्मविश्वास बढता है और उसे लगता है कि उनके स्वास्थ्य के प्रति प्रशासन मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि भारत कोरोना की इस लड़ाई में आगे बढ़ रहा है तथा पूरे विश्वास एवं संकल्प के साथ हमें एक-एक गाँव को कोरोना से बचाना है।

प्रधानमंत्री से संवाद करते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद मैदानी एवं पर्वतीय श्रेणी में है इसलिए यहाँ पर दो तरह से प्रबन्धन कार्य चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सैम्पलिंग बढ़ाने के साथ ही आयशोलेशन किट का वितरण किया जा रहा है। साथ ही अब आयूष किट, जिसमें काढ़ा, अश्वगंधा, गिलोई शामिल है, का वितरण भी किया जाएगा। इस पर प्रधानमंत्री ने आयूष 64 टेबलेट भी सम्मिलित करवाने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 नियंत्रण हेतु ग्राम प्रधानों के साथ समिति बनाई गई है, जिस ग्राम सर्दी, जुखाम, बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों की सैम्पलिंग कराने व होम आयशोलेशन किट वितरण कराने, शादी-विवाह एवं बाहर से आने वालों के लिए क्वारनेंटीन जैसी व्यवस्थाओं के साथ ही साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन कार्य निरन्तर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रों में आशा तथा अन्य क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से निरन्तर सर्विलांस कार्य करवाया जा रहा है तथा सर्विलांस के दौरान संक्रमण वाले व्यक्तियों की सैम्पलिंग भी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राहत कार्यों हेतु स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है तथा प्रत्येक आईशोलेशन किट बनाने में 1 रू० प्रति किट के अनुसार प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में ई-संजीवनी के द्वारा टेली मेडिसिन के माध्यम से लोंगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों तैनात किए गए हैं, जिनसे सायं 5 बजे प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी के साथ ही अगले दिन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों त्यूनी, चकराता, साहिया के अलावा रायपुर एवं डोईवाला विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर आईवरमैक्टिन दवा का वितरण आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण सम्बन्धी विभिन्न जानकारियों के संकलन हेतु स्मार्टसिटी के माध्यम से आईटीडीए में जिला स्तरीय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर बनाया गया है, जहाँ से लोगों की समस्याओं का निदान तथा आवश्यक जानकारियों उपलब्ध कराई जा रही हैं। अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री से वार्ता करने से उत्तराखण्ड गौरवान्वित महसूस कर रहा है, इसके फलस्वरूप अब राज्य तथा जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु और अधिक सामथ्र्य के साथ कार्य करने का बल मिलेगा।

 85 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!