Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरियादियों की समस्यायें सुनी, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निराकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरियादियों की समस्यायें सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, मुआवजा, नहरों की सफाई, लो-वोल्टेज, फीस माफी, लोन देयक समय बढाने, शस्त्र लाइसेंस आदि से सम्बन्धित 47 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे प्रस्तुत समस्याओं का निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें।

फरियादियों में:

  • रीता रानी ने अवगत कराया कि एएनएम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओखलकांडा से 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो चुकी है, उन्हें देयकों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये उन्होंने विभाग द्वारा भुगतान अभी तक नहीं होने पर एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को  सम्बन्धित को समय से भुगतान ना होने पर सम्बन्धित पटल के कर्मचारी के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
  • श्रीमती अनूपा बिष्ट दमुवाढूंगा ने प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के द्वारा कहा कि मेरे पति कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं, अत: मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने श्रीमती अनूपा बिष्ट के प्रार्थना पत्र को शासन मे भेजने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये।
  • श्रीमती मंजू भटट पत्नी विजय कुमार भटट ने अपने प्रार्थना  पत्र के द्वारा गौलापार मे क्रय की गई भूमि की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जाँच कर भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिये।
  • काठगोदाम क्षेत्र के लोगों ने कोर्ता वार्ड नम्बर-34 के निवासियों द्वारा 8 फीट चौडी सड़क की मरम्मत एवं पेड़ों की छटाई कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • गौलापार, लालकुआं, मोटाहल्दू एवं बिन्दुखत्ता क्षेत्र के लोगों द्वारा नहरों की सफाई व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • अखिल भारतीय किसान सभा मोतीनगर के लोगों द्वारा खत्तों मे कोविड-19 का वैक्सीनेशन कैम्प लगाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मौजूद एसीएमओ को रोस्टर बनाकर कैम्प लगाने के निर्देश दिये।
  • महेश लाल साह मुखानी ने अपने प्रार्थना पत्र द्वारा बताया कि क्रय की गई भूमि मे उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जाँच कर नाम दर्ज कराने के निर्देश दिये।
  • राजपुरा निवासियों राजपुरा क्षेत्र मे झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्टेट व एसीएमओ को जाँच कराने के निर्देश दिये।
  • विजयपुर व नकैल वासियों ने सूखी नदी मे पुल निर्माण की माँग की।
  • हल्द्वानी शहर में किराये पर चल रहे आँगनबाड़ी केन्द्र का एक वर्ष से किराया ना मिलने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से जनपद मे किराये मे संचालित आँगनबाड़ी केन्द्रों की सूची माँगी तथा सचिव बाल विकास से दूरभाष पर वार्ता कर बजट अवमुक्त करने का आग्रह किया।
  • गौलापार गोविन्द ग्राम वासियों ने गोविन्द ग्राम में खराब सड़क की मरम्मत कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • ट्रान्सपोर्ट नगर के  टान्सपोर्टर जसपाल सिह कोहली एवं अनिल कपूर डब्बू ने ट्रान्सपोर्ट नगर के सड़कों के गडडे भरान कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को तीन दिन में गडडे भरान करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, एसीएमओ डॉ० रश्मि पंत, अधिशासी अभियन्ता सिचाई तरूण बंसल, लोनिवि अशोक कुमार, विद्युत बीएस बिष्ट, जल निगम एके कटारिया, जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

 710 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!