Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डा० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, देहरादून(जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डा० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी जा रही सैम्पलिंग टीमों को बैरिकेटिंग पर सहयोग करते हुए अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों के सैम्पल प्राप्त किए जायें। इसके साथ ही उन्होंने समस्त एमओआईसी को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शिड्यूल बनाते हुए सैम्पलिग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमओआईसी सहसपुर को ग्राम पुरोहित वाला में सैम्पलिंग टीम भेजकर सैम्पल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सर्विलांस अधिकारी एवं समस्त एमओआईसी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत टीकाकरण का शिड्यूल बनाकर टीकाकरण कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए टीकारण हेतु मोबाईल वैन भेजकर विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य में तेजी लाएं। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों एवं जेल परिसर में रह रहे कैदियों एवं स्टाॅफ को प्राथमिकता के आधार पर सैम्पलिंग करवाने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया आईवरमैक्टिन दवा की आपूर्ति पूर्ण करते हुए जनपद के नगर निगम क्षेत्रों में यथाशीघ्र आईवरमैक्टिन दवाओं का वितरण किया जाए।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी कदम उठाने, कंटेनमेंट जोन में प्रभावी सर्विलांस, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग, कराने, एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले होर्डिंग, पोस्टर, बैनर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में प्रदर्शित चस्पा के साथ ही निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई के साथ ही निरन्तर सेनिटाईजेशन एवं फाॅगिंग कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण से जागरूक रहें तथा इसकी रोकथाम हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बताये जा रहे उपायों को अपनाते हुए आस पड़ोस में भी लोगों कोविड संक्रमण से बचाव के तरीके अपनाने हेतु जागरूक करें। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में फेशकवर मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथों को बार-बार साबुन से धोयें और सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा लक्षण महसूस होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश एव नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित स्थलों को औषधि वितरण केन्द्र के रूप में अधिसूचित करते हुए प्रभावित व्यक्तियों को औषधि किट उपलब्ध कराए जाने हेतु नोडल अधिकारी/सह नोडल अधिकारी नामित किए गए है, जिनमें नगर निगम देहरादून के लिए वरिष्ठ नगर अधिकारी डाॅ० आर.के. सिंह, नगर निगम ऋषिकेश के लिए नगर आयुक्त नरेन्द्र कुरियाल, नगर पालिका परिषद मसूरी के लिए अधिशासी अधिकारी आशुतोष, नगर पालिका परिषद विकासनगर के लिए अधिशासी अधिकारी बी.एल. आर्य, नगर पालिका परिषद हरर्बटपुर के लिए अधिशासी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तथा नगर पालिका परिषद डोईवाला के लिए अधिशासी अधिकारी विजय पी.एस. चैहान को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद के विभिन्न विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत एन्टीजन सैम्पल लिए गए, जिनमें कालसी में 250 में से 0 पाॅजिटिव, विकासनगर में 303 में से 02 पाॅजिटिव, सहसपुर में 101 में 02 पाॅजिटिव रायपुर में 39 में से 0 पाॅजिटिव तथा डोईवाला में 191 में 01 पाॅजिटिव चिन्हित हुए।

 768 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!