Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार महाकुम्भ-2021 : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया

[box type=”shadow” ]

ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव[/box]
आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। हरिद्वार महाकुम्भ-2021 के अन्तर्गत जनपद के ऋषिकेश क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आगमन एवं उनके खान-पान, रहन-सहन के साथ ही कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के मध्यनजर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नटराज, रेलवे स्टेशन, एसडीएस चिकित्सालय, त्रिवेणी घाट, नेपालीफार्म तथा रायवाला में चल रही विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नटराज में श्रद्धालुओं के लिए रात्रि निवास हेतु बन रहे रैनबसैरे के कार्य को 2 दिन के भीतर पूरा करने के साथ ही वहाँ पर बिजली, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश सम्बन्धित ठेकेदारों को दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को पहुँचे यहाँ पर यात्रियों के लिए कोविड जाँच केन्द्र, डिस्पेंसरी, मोबाईल टायलेट, शौचालय, मूत्रालयों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा अनारक्षित टिकट घर में यात्रियों के रैनबसेरे की व्यवस्था करने के निर्देश स्टेशन प्रभारी को दिए। इसके बाद जिलाधिकारी सीधे एसडीएस चिकित्सालय पहुँचे यहाँ पर चल रहे कोविड जाँच केन्द्र, बाल रोग, अस्थि रोग, आईसीयू, प्रसूति वार्ड, डेंगूवार्ड व प्राइवेट वार्डों का निरीक्षण कर वहाँ पर हो रही गन्दगी को दूर करने के साथ ही प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक बेड पर आवश्यक डस्टबीन, फर्स्ट एड के साथ ही पर्दे आदि सुव्यवथित ढंग से लगाने व लिफ्ट को ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए वार्डों में गीजर, पावर हाईडेन्ट चलाने का प्रशिक्षण तथा चिकित्सालय में आने वाले व्यक्तियों हेतु आवश्यक संकेतांक बोर्ड निर्धारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान त्रिवेणी घाट पर नगर निगम द्वारा संचलित गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा यहाँ पर डस्टबीन बढ़ाये जाने, मोबाईल टाॅयलेट लगाने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान, जल निगम को पेयजल व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके उपरान्त नेपाली फार्म में बनाए जा रहे अस्पताल का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित चिकित्सकों को पानी, बिजली, शौचालय तथा रोड पर अस्पताल जाने का बोर्ड संकेतांक के रूप में लगाते हुए दो दिनों के भीतर सभी व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने रायवाला में श्रद्धालुओं/यात्रियों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बनाए जा रहे अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित चिकित्सकों को बोर्ड लगाने के अलावा यहाँ पर कोविड जाँच सेन्टर बनाए जाने के निर्देश दिए तथा अस्पताल में पेयजल, विद्युत, प्रकाश तथा एसी पडेस्टल फैन लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी, नगर आयुक्त नरेन्द्र क्वीराल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० अनूप डिमरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० एन.एस. तोमर, स्टेशन प्रभारी, जल निगम, जल संस्थान के अभियन्ताओं के अलावा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रही विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

 

 

 

 

[box type=”shadow” ][/box]

 117 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!