Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, जानिए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नामित नोडल अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी/कर्मचारी, उनको सौंपे गऐ दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करें, साथ ही आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी को किसी प्रकार की कोई शंका हो तो अपनी शंका का समाधान समय पर कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालय यह सुनिश्चित कर ले किसी भी संक्रमित के उपचार में लापरवाही न बरती जाए, यदि चिकित्सालयों की लापरवाही की वजह से किसी की मृत्यु होती है तो सम्बन्धित चिकित्सालय के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया किया कि जनपद में बनाए गए कोविड चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेन्टर में कितने मरीज भर्ती हुए तथा कितने संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई उनका प्रत्येक चिकित्सालयवार विवरण प्रस्तुत किया जाए तथा भर्ती होने की तिथि एवं मृत्यु की तिथि एवं मृत्यु का स्पष्ट कारण उल्लिखित किया जाए। साथ ही सभी चिकित्यालयों में हुई मृत्यु का ऑडिट करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि समस्त कोविड चिकित्सालयों को उनके यहाँ हुई मृत्यु को प्रतिदिन पोर्टल पर भी अद्यतन करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि उनके क्षेत्र में कोविड संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होते हैं तो तत्काल उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन बनाने की कार्यवाही कर दी जाए, उसमें स्वीकृति का इंतजार ना किया जाए। उन्होंने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित हो रहे संक्रमित व्यक्तियों पर पैनी नजर रखते हुए कन्टेंनमेंट जोन बनाने की कार्यवाही करने पर बल दिया साथ ही उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में टीम भेजकर एन्टीजन सैम्पलिंग करवाने तथा होम आयशोलेशन किट एवं आइवरमैक्टिन दवा वितरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता को त्यूणी, कालसी, साहिया आदि क्षेत्रों में तथा उप जिलाधिकारी डोईवाला को डोईवाला, रायपुर के पहाड़ी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीम भेजकर ग्रामीण क्षेत्रों में एन्टीजन सैम्पलिंग करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए एसडीआरएफ मद के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि व्यय कर ली गई है तो अग्रिम रूप से धन की मांग करना सुनिश्चित करें।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी का अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक सामग्री/उपकरण की खरीद को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्पकालिक खरीद के अन्तर्गत आइवरमैक्टिन, एलेक्सो प्रोइमाइसिन, जिंक विटामिन सी, पैरासिटमाॅल, फाॅलिक एसिड, डाक्सी दवाओं के साथ ही मास्क सेनिटाइजर, पीपीई किट्स, गलब्स, फैससिल्ड, थर्मामीटिर, पल्स आक्सोमीटर जैसी सामग्री तत्काल कोटेशन एवं विभागीय स्वीकृति दर के आधार पर क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीर्घकालिक खरीद के अन्तर्गत जम्बो सिलेंण्डर, फ्लोमीटर, बी-टाईप सिलेण्डर, आक्सीजन कसंनटेटर, एम्बुलेंस, बाईपेप, वेंटिलेटर, बैड्स, आदि की खरीद की जाए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर दवाई की खरीद 10 प्रतिशत् बढ़ाकर की जाए। उक्त सामग्री एवं उपकरण पूर्ण गारंटी के साथ खरीदी जायें ताकि कोई सामग्री खराब होने पर वापस की जा सके। उन्होंने कहा कि रैपिड एन्टीजन किट स्पेशिफिक प्रमाणित विक्रेता से ही क्रय की जाए। इसके अलावा उन्होंने बाॅडी बैग, सोडियम हाइपोक्लोराईट, डिस्पोजेबल बैड सीट, तौलिए आदि की खरीद किए जाने के निर्देश दिए।

 762 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!