Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सभी चिकित्सालय अपनी ऑक्सीजन की खपत के अुनसार एक बार में प्राप्त कर लें ताकि ऑक्सीजन वाहन को बार-बार एक ही चिकित्सालय में न दौड़ाना पड़े : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण के की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न चिकित्सालयों हेतु तैनात नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालयों में ऑक्सीजन की माँग, आईसीयू बैड, ऑक्सीजन बैड, सामान्य बैड, रेमडेसिविर की स्थिति पर प्रतिदिन चिकित्सालयों से विवरण प्राप्त करते नियमित समीक्षा करने के निर्देश सम्बन्धित फेसिलिटि नोडल अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चिकित्सालय अपनी ऑक्सीजन की खपत के अुनसार एक बार में प्राप्त कर लें ताकि ऑक्सीजन वाहन को बार-बार एक ही चिकित्सालय में न दौड़ाना पड़े। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने से सम्बन्धित चिकित्सालय की आक्सीजन की माँग एक दिन पूर्व ही एनडीएफए पोर्टल पर प्रस्तुत करेंगे। उन्होनें समस्त चिकित्सालयों एवं जिला प्रशासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों के नम्बर वेबसाईट पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कई चिकित्सालय अपनी जानकारियों को पोर्टल पर नहीं भर रहे हैं ऐसे चिकित्सालयों को अपनी जानकारी पोर्टल पर अद्यतन करनें के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि संक्रमित व्यक्तियों के साथ जो तिमारदार है वे हाॅस्पिटल में नहीं रहेंगे, किसी नजदीकी होटल आदि पर रहेंगे। उन्होंने महन्त इन्दिरेश, कैलाश, सुभारती, वैलमेट तथा आरोग्यधाम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से अस्पताल सम्बन्धी व्यवस्था की जानकारी ली तथा उन्हें अस्पताल के प्रबन्धकों से वार्ता कर ऑक्सीजन की खपत के अनुसार माँग का पुनर्निर्धारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की लैब्स द्वारा जो नम्बर जारी किए गए हैं उन पर निश्चित रूप से फोन उठना चाहिए। शिकायत प्राप्त हो रही है कि सभी लैब्स सैम्पल लेते समय कई व्यक्तियों को होम आयशोलेशन किट वितरित नहीं कर रही हैं, इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को समस्त लैब्स को निर्देशित करने को कहा कि कोविड-19 सैम्पल करवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को होम आयशोलेशन किट वितरित की जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में मोबाईल लैब्स बनाते हुए सैम्पल बढ़ाते हुए लगातार टैस्टिंग कराई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि सभी लैब्स को निर्देशित किया जाए कि सैम्पल लेने के 48 घण्टे के भीतर पोर्टल पर पाॅजिटिव/नेगेटिव की रिपोर्ट अद्यतन कर ली जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि कम्युनिटी सर्विलांस के दौरान लक्षण वाले व्यक्तियों के सैम्पल करवायें तथा यह भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि कितने व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद अविस्थत लैब्स का रैण्डमली निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जाँच की जाए। जिला सर्विलांस अधिकारी द्वारा आज डीएनए लैब का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित प्रबन्धक को सैम्पलिंग के सारे निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही संक्रमण से पार पाने का सहारा है, इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को टीकाकरण कार्यो में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर जारी गाईडलाईंस का पालन करवाते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए। मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालो पर कड़ाई से निपटा जाए।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित टैगोर काॅलोनी में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

 95 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!