मुख्यमंत्री ने की जिलाधिकारी सविन बंसल की सराहना – कलेक्ट्रेट आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांग जनों को हो रही सहूलियत

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 13 फरवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर कलेक्ट्रेट में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों की सहूलियत के लिए कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर लिफ्ट चेयर लगायी गयी है। इस सुविधा से कलेक्ट्रेट आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांग जनों को काफी फायदा हुआ है। इस सुविधा का लोकार्पण सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया था और उनके द्वारा जिलाधिकारी के इस प्रयास की सराहना भी की गयी थी।
इस सुविधा का पिछले तीन महीनों में लगभग दो सौ वृद्ध एवं दिव्यांग जनों ने फायदा उठाया है। इस सुविधा का लाभ सबसे अधिक वृद्ध महिलाओं द्वारा लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिला कार्यालय में इस प्रकार की सुविधा पहली बार डीएम द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। लोगों ने जिलाधिकारी की इस पहल का सराहना की है।
78 total views, 1 views today